बाइक-ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर, युवक की मौत
दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज-भादों मुख्य मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठा के समीप शनिवार की रात को बाइक व ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक चालक 24 वर्षीय इस्माइल पुत्र मकसूद व उसकी पत्नी 22 वर्षीय नाहिदा
जासं, मार्टीनगंज (आजमगढ़) : दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज-भादों मुख्य मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठा के समीप शनिवार की रात को बाइक व ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक चालक 24 वर्षीय इस्माइल पुत्र मकसूद व उसकी पत्नी 22 वर्षीय नाहिदा गंभीर रूप से घायल हो गयी। दोनों को घायलावस्था में लोग जौनपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने इस्माइल को मृत घोषित कर दिया। वह ग्राम कौरा गहनी थाना सरायमीर का निवासी था। घटना के समय वह अपनी पत्नी को मानिकला से दवा दिलाकर घर वापस जा रहा था। मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी का मैका भादों गांव में है। उसकी शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी।