Move to Jagran APP

गूंजेगा नीदरलैंड का भोजपुरी बैंड, पारंपरिक गीतों पर झूमेंगे लोग

आजमगढ़ जिला प्रशासन की जिला स्तर पर शहर के आइटीआइ मैदान में 1617 व 1

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 04:21 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 04:21 PM (IST)
गूंजेगा नीदरलैंड का भोजपुरी बैंड, पारंपरिक गीतों पर झूमेंगे लोग
गूंजेगा नीदरलैंड का भोजपुरी बैंड, पारंपरिक गीतों पर झूमेंगे लोग

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : बहुत दिनों के बाद होगा आजमगढ़ महोत्सव का आयोजन। इस पल का इंतजार जनपदवासियों को बहुत दिनों से था और वह घड़ी भी आने वाली है लेकिन शायद पहली बार यहां विदेश में बसे भारतीयों का कार्यक्रम होगा और वह कराएंगे हमें हमारी प्राचीन परंपरा का अहसास। जिला प्रशासन की ओर से शहर के आइटीआइ मैदान में 16,17 व 18 दिसंबर को  'आजमगढ़ महोत्सव' का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिलाधिकारी, नोडल अधिकारी, क्रिएटिव लीडर व स्वयंसेवी संगठन जी-जान से जुट गए हैं। तीन दिवसीय इस महोत्सव में प्रतिदिन अलग-अलग विशेष प्रस्तुति होगी। अंतिम दिन की भी कई खास प्रस्तुतियां जनपदवासियों के लिए यादगार साबित होंगी।

loksabha election banner

महोत्सव के क्रिएटिव डायरेक्टर विस्मिल्ला खां अवार्ड से सम्मानित प्रसिद्ध रंगकर्मी अभिषेक पंडित ने बताया कि कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति में नीदरलैंड की बैंड पार्टी रहेगी। इसकी खास बात यह है कि अंग्रेजों के जमाने में गिरमिटिया मजदूर के तौर पर नीदरलैंड गए और वहां बस गए लोगों की भी प्रस्तुति होनी है। कारण कि उनका भोजपुरी के प्रति आज भी जबरदस्त लगाव है। इसी में एक है राजमोहन की बैंड पार्टी, जो पारंपरिक भोजपुरी वादन, गायन व नृत्य की प्रस्तुतियां देगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के पूर्व निर्देशक रहे पटना के प्रसिद्ध रंगकर्मी व लोकगायक संजय उपाध्याय, भोजपुरी भाषा के गीतकार, नाटककार, कलाकार और भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के विदेशिया गीतों की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा रांची के नेशनल अवार्डी चंदन तिवारी का भोजपुरी गायन होगा। अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन व मुशायरा के अलावा पद्मश्री पंडित छन्नूलाल के पैतृक गांव हरिहरपुर घराना की भी प्रस्तुति होगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव की अंतिम निशा भी भोजपुरी को समर्पित रहेगी। इसमें पद्मश्री भोजपुरी लोकगीतों की मशहूर गायिका मालिनी अवस्थी के गीतों की ‌र्प्रस्तुति संभव है, क्योंकि उनसे भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संपर्क किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.