Move to Jagran APP

'भरोसा' का कत्ल, फेका गया शव बरामद

पवई थाना क्षेत्र के बसही गांव के समीप एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर फेका गया शव नहर के समीप सोमवार को सुबह मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृत युवक फेरी कर मेवा बेचने का काम करता था। वह बिहार प्रांत के पटना जिले का निवासी था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 05:53 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 05:53 PM (IST)
'भरोसा' का कत्ल, फेका गया शव बरामद
'भरोसा' का कत्ल, फेका गया शव बरामद

आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र के बसही गांव के समीप भरोसा नामक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर फेका गया सोमवार को सुबह शव नहर के समीप मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृत युवक फेरी लगाकर मेवा बेचने का काम करता था। वह बिहार प्रांत के पटना जिले का निवासी था। घटना की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।

prime article banner

बिहार प्रांत के पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव निवासी 30 वर्षीय भरोसा महतो पुत्र प्रेम महतो जिले के अंबारी बाजार में पांच-छह अन्य फेरी वालों के साथ किराए पर मकान लेकर रहता था। साथ रहने वाले अन्य फेरी वालों का कहना है कि रविवार की सुबह भोजन कर सभी साथ अलग-अलग क्षेत्रों में फेरी करने के लिए निकले थे। भरोसा का अपने साथी हरीराम यादव से रविवार की शाम को लगभग साढ़े तीन बजे जौनपुर जिले के शाहगंज बाजार में मुलाकात हुई थी। देर शाम को सभी साथी फेरी से वापस अंबारी बाजार स्थित किराए के कमरे पर आ गए, जबकि भरोसा रात तक नहीं लौटा। उसके अन्य साथी सोमवार की सुबह अंबारी से फेरी पर जाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए निकल गए थे। इस बीच पवई वह फूलपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बसही नहर के समीप एक युवक का ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव पड़ा देख सन्न रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त युवक की धारदार हथियार से गला काटकर व पेट फाड़कर हत्या की गई है। शव मिलने की खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त भरोसा महतो के रूप में उसके साथियों ने मौके पर आकर की। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पवई थानाध्यक्ष का कहना है कि उक्त फेरी वाले की हत्या अन्यत्र स्थान पर करने के बाद उसे बसही गांव लाकर नहर में फेक दिया गया। सुबह किसी ने नहर से शव निकाल कर नहर पटरी पर रख दिया। हत्या क्यों और किस रंजिश को लेकर किसने की इसकी छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद ही हत्या का कारण पता चल सकेगा। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

बसही गांव स्थित नहर के समीप सोमवार की सुबह युवक की हत्या कर फेका गया शव मिलने को लेकर पवई थाना व फूलपुर कोतवाली की पुलिस चार घंटे तक सीमा विवाद को लेकर आपस में उलझी रही। पवई पुलिस घटनास्थल को फूलपुर क्षेत्र का बता रही थी, जबकि फूलपुर कोतवाली पुलिस पवई थाना क्षेत्र का मामला बताकर टालमटोल कर रही थी। उच्चाधिकारियों को जब दो थानों के बीच चल रहे सीमा विवाद की जानकारी हुई तो उन्होंने पवई थानाध्यक्ष को शव को पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.