विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शैक्षिक नवाचारों के लिए आजमगढ़ की श‍िक्ष‍िका डॉ. अर्चना सिंह को मिला श्री रामपाल सिंह मेमोरियल सम्मान

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 23 Sep 2026 01:00 PM (IST)

आजमगढ़ की सहायक अध्यापिका डॉ. अर्चना सिंह को उनके शैक्षिक एवं विद्यालयी नवाचारों के लिए श्री रामपाल सिंह मेमोरियल सम्मान ...और पढ़ें

शैक्षिक नवाचारों के लिए आजमगढ़ की शिक्षिका डॉ. अर्चना सिंह को मिला प्रतिष्ठित श्री रामपाल सिंह मेमोरियल सम्मान।

शैक्षिक नवाचारों के लिए आजमगढ़ की शिक्षिका डॉ. अर्चना सिंह को मिला प्रतिष्ठित श्री रामपाल सिंह मेमोरियल सम्मान।

HighLights

  1. डॉ. अर्चना सिंह को शैक्षिक नवाचारों हेतु सम्मान मिला।

  2. श्री रामपाल सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने यह सम्मान दिया।

  3. शिक्षिका ने सम्मान माता-पिता और बच्चों को समर्पित किया।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। ज‍िले में कंपोजिट विद्यालय देवारा तुर्कचारा की सहायक अध्यापिका डॉ. अर्चना सिंह को उनके शैक्षिक एवं विद्यालयी नवाचारों के लिए 22 सितंबर 2026 को श्री रामपाल सिंह मेमोरियल सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री रामपाल सिंह मेमोरियल ट्रस्ट, बांदा द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में सुनील सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत, बांदा, विशम्भर यादव, विधायक बबेरू, विशम्भर निषाद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य तथा प्रेम कुमार सिंह, महासचिव, श्री रामपाल सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की उपस्थिति में शिक्षिका को सम्मानित किया गया।

डॉ. अर्चना सिंह ने अपने विद्यालय में किए जा रहे विभिन्न शैक्षिक कार्यों, नवाचारी गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण, कला, योग, आईसीटी एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े कार्यों का विवरण ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से भेजा था। आवेदन के साथ उनके कार्यों एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत किया गया था। प्रदेशभर से प्राप्त आवेदनों की चयन प्रक्रिया के बाद लगभग दस शिक्षकों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया। 7 सितंबर को उन्हें ई-मेल के माध्यम से उनके चयन की सूचना प्राप्त हुई।

श्री रामपाल सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा यह सम्मान अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं शिक्षक रहे स्वर्गीय श्री रामपाल सिंह जी की स्मृति में प्रदान किया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करना इस पहल का उद्देश्य है। इस कार्यक्रम का आयोजन उनके सुपुत्र आनंद कुमार सिंह, जो एजुकेशन इंटरनेशनल, एशिया-पैसिफिक के रीजनल डायरेक्टर हैं, के मार्गदर्शन में किया जाता है।

डॉ. अर्चना सिंह के सम्मानित होने पर उनके विद्यालय परिवार, विभागीय अधिकारियों एवं शिक्षकों, ब्लॉक के शिक्षकों, मित्रों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके निरंतर नवाचारी प्रयासों की सराहना की।

शिक्षिका ने इस सम्मान को अपने दिवंगत माता-पिता और विद्यालय के बच्चों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि माता-पिता के संस्कार और आशीर्वाद तथा बच्चों का स्नेह उन्हें निरंतर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। विद्यालय के बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों को मिला यह सम्मान उनके लिए विशेष महत्व रखता है।