आजमगढ़ में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर...₹40 हजार की नकदी और ₹70 लाख के गहने किए पार, सोता रह गया परिवार
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के जोगीपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक घर की खिड़की तोड़कर 40 हजार ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
आजमगढ़ के अतरौलिया में हुई बड़ी चोरी की घटना।
चोरों ने खिड़की तोड़कर 70 लाख के जेवरात चुराए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।
जागरण संवाददाता, अतरौलिया (आजमगढ़)। अतरौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोगीपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर 40 हजार नकदी सहित 70 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी सुबह उठने के बाद पता चली।
पीड़ित 45 वर्षीय शैलेंद्र तिवारी ने पुलिस को बताया कि रात को खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह करीब चार बजे नींद खुली तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है।
चोरों ने दो आलमारी, दो बक्सा तोड़कर पुश्तैनी के साथ-साथ बेटियों के शादी के लिए बनवा कर रखे करीब 70 लाख के जेवरात चोरी कर लिए। गन्ना बेच कर रखा करीब 40 हजार रुपये नकदी भी चोरी कर ली।
घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। सुबह फोरेंसिक टीम और स्वान दस्ता मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर कुछ साक्ष्य संकलन कर अपने साथ ले गई। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
