होली से पहले थाना प्रभारी ने कर दिया क्लियर, ये एक गलती कर दी तो होगा सीधा एक्शन
आजमगढ़ के जहानागंज में रमजान और होली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ...और पढ़ें

HighLights
होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।
रमजान के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं होली।
अराजकता की सूचना तुरंत पुलिस को दें, शांति बनाए रखें।
जागरण संवाददाता, जहानागंज (आजमगढ़)। रमजान एवं होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसके ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ने कहा कि होली को प्रेम, उल्लास और भाईचारगी के साथ मनाएं। कोई ऐसा कार्य नहीं करें, जिससे किसी को आपत्ति हो। होली के दिन हुड़दंग मचाने वालों के साथ ही दूसरों का कपड़ा फाड़कर होली मनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
कहा कि अगर कोई होली में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई करके शांति व्यवस्था कायम की जा सके।
कहा कि रमजान का पर्व भी चल रहा है, इसे ध्यान में रखते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाएं। वरिष्ठ एसआई सविंद्र राय, राहुल, ओमप्रकाश यादव, अभिषेक सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष बृजनाथ सिंह, महबूब आलम, रामधनी यादव, नौशाद उर्फ मामू, लालचंद यादव आदि मौजूद रहे।
