आजमगढ़ में गोकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, गिरफ्तार
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक ...और पढ़ें

HighLights
आजमगढ़ में गोकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हुई।
एक बदमाश विशाल यादव गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार।
अवैध तमंचा, कारतूस, चापड़ और एक बछड़ा बरामद हुआ।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
गिरफ्तार बदमाश पर आजमगढ़, जौनपुर एवं गाजीपुर में गैंगस्टर एक्ट, गोवध, आर्म्स एक्ट के तहत करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। बदमाश के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस, चापड़ और एक बछड़ा बरामद किया है।
मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान किशनपुर काशीनाथ निवासी करीब 25 वर्षीय विशाल यादव के रूप में हुइ्र है। इसके दाहिने पैर में गोली लगी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि टेनीपुर अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर के पास दो बदमाश एक प्रतिबंधित पशु को रस्सी से बांधकर गोकशी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ टेनीपुर अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर पर घेराबंदी कर दी।
बदमाशों ने स्वयं को पुलिस से घिरता देख जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस टीम की चेतावनी के बाद भी बदमाश नहीं माने तो पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई। इसमें बदमाश विशाल यादव निवासी ग्राम किशुनपुर काशीनाथ, थाना गम्भीरपुर के दाहिने पैर में गोली लगी।
घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ के दौरान उसका एक अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
