Move to Jagran APP

Azamgarh News: अंगूठी और सिकड़ी की मांग पर अड़ा दूल्हा, दुल्हन ने किया जाने से इनकार

विवाह के बाद विदाई के समय अंगूठी और सिकड़ी की मांग को लेकर दूल्हे के अड़ जाने के बाद हुए विवाद में लड़की ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। उसके बाद घरातियों ने दूल्हे और उसके पिता को घंटों बंधक बनाए रखा।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyPublished: Tue, 30 May 2023 12:28 PM (IST)Updated: Tue, 30 May 2023 12:28 PM (IST)
Azamgarh News: अंगूठी और सिकड़ी की मांग पर अड़ा दूल्हा, दुल्हन ने किया जाने से इनकार
अंगूठी और सिकड़ी की मांग पर अड़ा दूल्हा, दुल्हन ने किया जाने से इनकार

संवाद सहयोगी, सगड़ी (आजमगढ़): विवाह के बाद विदाई के समय अंगूठी और सिकड़ी की मांग को लेकर दूल्हे के अड़ जाने के बाद हुए विवाद में लड़की ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। उसके बाद घरातियों ने दूल्हे और उसके पिता को घंटों बंधक बनाए रखा।

loksabha election banner

सूचना पर पहुंची पुलिस वर और कन्या पक्ष को थाने लाई। थाने में शाम चार बजे तक पंचायत चली, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। यहां तक कि पुलिस ने दोनों पक्षों को आपस में समझने के लिए मौका भी दिया, लेकिन लड़की कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुई।

अंगूठी की मांग पर अड़ा दूल्हा

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव में 28 मई को एक व्यक्ति की लड़की की शादी रौनापार थाना के तुरकौली गांव के युवक के साथ तय थी। तय तिथि के अनुसार रविवार की रात बरात पहुंची। शादी की सारी रस्में पूरी हुई। सोमवार की सुबह विदाई की रस्म चल रही थी। इस बीच दूल्हा अंगूठी और सिकड़ी की मांग पर अड़ गया।

लड़की ने जाने से किया इनकार

नाराज दूल्हा दहेज में मिले सभी सामान को छोड़ लड़की को लेकर चल दिया। लड़की के घर वालों को यह बात नागवार लगी, तो घरातियों ने लड़के को अंगूठी और माला देने के बहाने वापस बुलाया। लड़की के घर पहुंचते ही फिर कहासुनी हुई। इस बीच लड़की ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे और उसके पिता के साथ लड़की के पिता और अगुआ को थाने लाई। चार बजे शाम तक दोनों पक्षों में सुलह समझौते की बात चलती रही, लेकिन कोई बात नहीं बनी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.