आजमगढ़: दवा कक्ष में मनाया गया फार्मासिस्ट का जन्मदिन, खिड़की पर इंतजार करते रहे मरीज
आजमगढ़ जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट का जन्मदिन दवा कक्ष में मनाने से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस घटना ...और पढ़ें
-1786038013561_m.webp)
दवा कक्ष में मनाया गया फार्मासिस्ट का जन्मदिन।
HighLights
दवा कक्ष में फार्मासिस्ट का जन्मदिन मनाया गया।
मरीजों को दवाओं के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग में हलचल।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट का जन्मदिन दवा कक्ष में मनाए जाने से मरीजों और उनके तीमारदारों को घंटो तक दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। ओपीडी में चिकित्सक से इलाज कराने के बाद पर्चे पर चिकित्सक द्वारा लिख गई दवाओं को लेने के लिए मरीजों और उनके तीमारदारों को घंटो इंतजार करना पड़ा।
दवा वितरण कक्ष में मंगलवार को जन्मदिन की पार्टी बनाए जाने का वीडियो बुधवार की देर शाम को इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित होने के बाद स्वास्थ्य महकमें में हलचल मच गई है। हालांकि दैनिक जागरण ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
दवा कक्ष इंचार्ज अनिल चौधरी का मंगलवार को जन्मदिन था, सुबह से ही कुछ स्वास्थ्यकर्मी तैयारी में लगे थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक दवा वितरण कक्ष की खिड़की पर दवा लेने के लिए खड़े मरीजों और उनके तीमारदारों को नजरअंदाज करते हुए पार्टी शुरु हो गई।
खिड़की के बाहर गर्मी में खड़े मरीज और उनके तीमारदार दवा मिलने का इंतजार करते रहे और अंदर मौजूद फार्मासिस्ट और कर्मचारी केक काटने और फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहे। दवाओं के स्टाक रूम को गुब्बारों और रिबन से सजाया गया था।
दवा कक्ष में पार्टी मनाना गलत है, अगर इस तरह की बात है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. सतीश चंद्र कन्नौजिया, एसआईसी।
यह भी पढ़ें- चंदौली में ऐतिहासिक चंद्रप्रभा पुल होगा ध्वस्त, काशी नरेश महाराज प्रभु नारायण सिंह के शासनकाल में हुआ था निर्माण
