आजमगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को संजीवनी, जिले को मिलेंगे 17 नए एक्सरे टेक्नीशियन
आजमगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 17 नए एक्सरे टेक्नीशियन मिलेंगे। इनकी तैनाती से जिला अस्पताल और ...और पढ़ें

जिला अस्पताल को मिलेंगे 17 नए एक्सरे टेक्नीशियन।
HighLights
आजमगढ़ को मिलेंगे 17 नए एक्सरे टेक्नीशियन।
जिला अस्पताल और सीएचसी में जांच व्यवस्था सुधरेगी।
मरीजों को समय पर एक्सरे जांच और उपचार मिलेगा।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में जिले को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। अस्पतालों में एक्सरे जांच की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जनपद को 17 नए एक्सरे टेक्नीशियन मिलने जा रहे हैं।
इनके तैनात होने के बाद जिला अस्पताल के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य इकाइयों में एक्सरे जांच की सुविधा को गति मिलेगी। तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण प्रभावित हो रही जांच व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है।
जनपद के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सड़क हादसों में घायल मरीजों, हड्डी संबंधी बीमारी, छाती और अन्य चिकित्सकीय जांच के लिए एक्सरे की जरूरत पड़ती है। ऐसे में टेक्नीशियन की कमी होने से मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ता है।
कई बार गंभीर मरीजों की जांच तत्काल कराने के लिए उन्हें रेफर भी करना पड़ता है। हालाकि काफी लंबे समय से एक्सरे टेक्नीशियनों की कमी बनी हुई है।
कई स्वास्थ्य केंद्रों पर मशीन उपलब्ध होने के बावजूद पर्याप्त तकनीकी स्टाफ नहीं होने से मरीजों को जांच के लिए दूसरे केंद्रों या निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ता है। अब 17 नए टेक्नीशियनों की तैनाती से इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।
सीएचसी स्तर पर भी मजबूत होगी व्यवस्था
17 नए एक्सरे टेक्नीशियनों में से जरूरत के अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनाती की जाएगी। खासकर ऐसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है, जहां एक्सरे मशीन तो उपलब्ध है लेकिन तकनीकी स्टाफ की कमी के कारण सेवा नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को जिला मुख्यालय आने की जरूरत कम होगी।
हादसे में घायलों को तत्काल जांच का मिलेगा लाभ
जिला अस्पताल और सीएचसी में आने वाले हादसे के घायलों के लिए एक्सरे जांच बेहद महत्वपूर्ण होती है। हड्डी में फ्रैक्चर या चोट की स्थिति जानने के लिए चिकित्सक तत्काल एक्सरे कराने की सलाह देते हैं। पर्याप्त टेक्नीशियन उपलब्ध होने पर इमरजेंसी मरीजों की जांच में तेजी आएगी और उपचार शुरू करने में भी देरी नहीं होगी।
नए टेक्नीशियनों की तैनाती के बाद अस्पतालों में एक्सरे जांच व्यवस्था को और व्यवस्थित किया जाएगा। इससे मरीजों को समय पर जांच और उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। -डॉ. सतीश चंद्र कन्नौजिया, एसआईसी।
