अब नए रूप में दिखेगा आजमगढ़ का ऐतिहासिक एकलव्य घाट, श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई हाईटेक सुविधाएं
आजमगढ़ के एकलव्य घाट के सुंदरीकरण पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे यह धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनेगा।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
एक करोड़ रुपये से एकलव्य घाट का सुंदरीकरण होगा।
सीढ़ियों का सुधार, इंटरलॉकिंग और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था।
महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखने वाले एकलव्य घाट के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है। घाट के सुंदरीकरण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत घाट परिसर को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के साथ श्रद्धालुओं के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
इसके साथ ही घाट पर लोगों को स्वच्छ और ताजी हवा के लिए पौधे भी लगाए जाएगें। बजट अवमुक्त होते ही नगर पालिका प्रशासन घाट के सुंदरीकरण के लिए कार्य की योजनाबृद्ध तरिके से तैयारी शुरु कर दी है।
शहर के सिधारी स्थित एकलव्य घाट की सूरत अब बदलने वाली है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से घाट के सुंदरीकरण और विकास की योजना तैयार की गई है। सुंदरीकरण के तहत घाट के सीढ़ियों के सुधार, इंटरलॉकिंग, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, शौचालय और पार्क जैसी सुविधाओं को शामिल किए जाने की तैयारी है।
काम पूरा होने के बाद वर्तमान अव्यवस्थित स्वरूप की जगह घाट अधिक सुविधाजनक और आकर्षक नजर आएगा। ऐसे में घाट पर आने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी साफ-सफाई, बैठने और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर होती है। सुंदरीकरण योजना में इन समस्याओं को दूर करने पर जोर दिया जाएगा। घाट की सीढ़ियों को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के साथ परिसर में इंटरलाकिंग कराए जाने से आवागमन भी आसान होगा।
इंटरलॉकिंग से बदलेगा परिसर का स्वरूप
घाट परिसर में इंटरलॉकिंग कराए जाने से रास्ते व्यवस्थित होंगे। बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव की समस्या को कम करने में भी इससे मदद मिल सकती है। साफ-सुथरे और व्यवस्थित फर्श से पूरे परिसर का स्वरूप बदल जाएगा।
महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा
घाट पर धार्मिक अनुष्ठान और स्नान के लिए आने वाली महिलाओं को अक्सर कपड़े बदलने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाता। योजना में चेंजिंग रूम की सुविधा शामिल किए जाने से उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है। यह सुविधा घाट की उपयोगिता बढ़ाने के साथ महिला श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित वातावरण भी उपलब्ध कराएगी।
यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में स्वाइन फ्लू की जांच के लिए मिलेंगी 45 किट, इमरजेंसी वाले सभी बेड फुल
रात में रोशनी से जगमगाएगा घाट
आधुनिक प्रकाश व्यवस्था से घाट का स्वरूप शाम के बाद और आकर्षक होगा। पर्याप्त लाइट लगने से श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही घाट और आसपास का क्षेत्र रोशनी से जगमगाने पर सुरक्षा का माहौल भी बेहतर होगा।
एकलव्य घाट के सुंदरीकरण के लिए करीब एक करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है। प्रस्तावित कार्यों के पूरा होने के बाद घाट का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
डॉ.बृजेश सिंह, ईओ नगर पालिका
