Move to Jagran APP

जिले की आबोहवा खराब, मुश्किल में सेहत

जागरण संवाददाता आजमगढ़ सर्दियों में उलटफेर के बीच शुक्रवार को पारा स्थिर रहने से ल

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 05:35 PM (IST)
जिले की आबोहवा खराब, मुश्किल में सेहत
जिले की आबोहवा खराब, मुश्किल में सेहत

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सर्दियों में उलटफेर के बीच शुक्रवार को पारा स्थिर रहने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन आबोहवा जहरीली बनी हुई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जबकि अधिकतम तापमान 24 घंटे पूर्व की भांति 26 डिग्री सेल्सियस ही संभावना है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रही थी। सुबह टहलने निकलने अधिकांश लोग मास्क लगाए नजर आए।

loksabha election banner

सर्दियों के तेवर दिनों दिन सख्त होते जा रहे हैं। शाम होते ही तापमान धड़ाम होने से लोग घरों में कैद होने लग जा रहे हैं। ऐसे में गरीबों की मुश्किलें धीरे-धीरे करके बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार की सुबह मौसम का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने से लोग घरों में ही बने रहे। मौसम विज्ञानियों ने पूरे दिन बादल छाए रहने की आशंका जताई है। मौसम में तेज उलटफेर को पारा के गोता लगाने के संकेत बताया जा रहा है। मसलन, ठंड का सितम और गहराएगा। गुरुवार की रात नौ बजे मौसम का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा जो करीब ढ़ाई घंटे बाद लुढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस हो गया. तड़के पारा और लुढ़का और तापमान पांच बजे तीन डिग्री सेल्सियस का गोता लगाते हुए 14 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। हवा की शुद्धता बताने वाली एयर क्वालिटी इंडेक्स में 244 अंक दर्ज की गई. गुरुवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स पर यह संख्या 241 रही जो जनपदवासियों के सेहत के लिए बेहद खराब है। इससे स्पष्ट है कि सरकार और प्रशासन के प्रयास प्रदूषण को कम करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। शहर से लेकर कस्बाई इलाकों तक कूड़ा जलाने का क्रम बदस्तूर है। सेटेलाइट की निगरानी ने भी प्रशासन का पोल खोलकर रख दिया है। सरकारी मशीनरी के दावों के बीच पराली जलाने का क्रम बदस्तूर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.