संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार में छाया मातम
आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गुरेहथा गांव में मंगलवार सुबह एक 15 वर्षीय छात्रा अनुष्का ने संदिग्ध परिस्थितियों में ...और पढ़ें

संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मेंहनगर (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के गुरेहथा गांव में मंगलवार सुबह एक 15 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मृतका अनुष्का (15) पुत्री अशोक पासवान अपने छोटे भाई आठ वर्षीय अंश के साथ कमरे में सोई हुई थी। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर मां ने दरवाजा खटखटाया।
छोटे भाई ने दरवाजा खोला तो मां ने बेटी को फंदे से लटका देखा और चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए मर्चरी हाउस भेज दिया। बताया गया कि अनुष्का दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थी तथा कक्षा आठ की छात्रा थी।
पुलिस के अनुसार छात्रा ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसकी जांच की जा रही है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में युवक ने पत्नी के नाम लिखा सुसाइड नोट, बैंक लेनदेन और आभूषणों की दी जानकारी
यह भी पढ़ें- चंदौली में खेलते समय कुएं में जा गिरे दो बच्चे, अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
