दशहरा की खुशियां बदलीं मातम में, आजमगढ़ में दुर्गा पंडाल में करंट की चपेट में आने से 12 साल के बच्चे की मौत
आजमगढ़ के फूलपुर में दुर्गा पूजा पंडाल के पास करंट लगने से 12 वर्षीय श्रेयांस यादव की मौत हो गई।

दुर्गा पंडाल में करंट लगने से बच्चे की मौत।
HighLights
दुर्गा पूजा पंडाल के पास करंट से बालक की मौत।
12 वर्षीय श्रेयांस यादव की हुई दुखद मृत्यु।
आजमगढ़ के जगदीशपुर गांव में हुई यह घटना।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। फूलपुर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच सोमवार की रात करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्व प्रधान बागेश्वर यादव के पौत्र श्रेयांस यादव के रूप में हुई है।
सोमवार की रात श्रेयांस अपने घर के पास स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह पंडाल में लगे बिजली के किसी खुले तार या उपकरण की चपेट में आ गया।
करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद कराई और बालक को बचाने का प्रयास किया।
परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी का दुर्गा पंडालों की सुरक्षा पर सख्त निर्देश, अधिकारियों को दिए अहम सुझाव
