Move to Jagran APP

भूमि विवाद में हमला, सात घायल

दीदारगंज थाना क्षेत्र के करूई गांव के बनपुरवा में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडा व गड़ासा से हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष के सात लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 10:58 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 10:58 PM (IST)
भूमि विवाद में हमला, सात घायल
भूमि विवाद में हमला, सात घायल

जागरण संवाददाता, दीदारगंज (आजमगढ़) : क्षेत्र के करूई गांव के बनपुरवा में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी, डंडा व गंड़ासा से हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष के सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

loksabha election banner

करूई गांव के बनपुरवा निवासी कमलेश शिवशंकर व लालता के बीच बंजर भूमि को लेकर आपस में काफी अर्से से विवाद चल रहा है। गुरुवार की सुबह एक पक्ष के कुछ लोग खेत में धान की निराई करने के लिए गए थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने घर पर चढ़कर तोड़फोड़ करने लगे। परिजनों ने जब प्रतिरोध किया तो वे लाठी-डंडा व गंड़ासा से हमला कर दिए। इस हमले में एक पक्ष के 30 वर्षीय माधुरी देवी पत्नी तिलकधारी, 30 वर्षीय सभा नारायण पुत्र पलकधारी, 35 वर्षीय सस्त्रीका पत्नी राजमन, 70 वर्षीय पलकधारी पुत्र स्व. बुझारत, 68 वर्षीय बेला पत्नी पलकधारी घायल हो गयी। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने पलकधारी व इंद्रावती की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दीदारगंज थाने पर तहरीर दे दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.