विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोपित गिरफ्तार

By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 07 Sep 2026 04:39 PM (IST)

आज़मगढ़ में वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी और फर्जी नियुक्ति पत्र देने ...और पढ़ें

आज़मगढ़ में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला गिरफ्तार।

आज़मगढ़ में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला गिरफ्तार।

HighLights

  1. वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी।

  2. आरोपी नागेंद्र यादव ने 11 लाख रुपये ठगे।

  3. फर्जी नियुक्ति पत्र देकर गुवाहाटी भेजा गया।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये की ठगी करने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोपित को तरवा थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान नागेंद्र निवासी पहलवानपुर थाना तरवा के रूप में हुई है।

रासेपुर गांव निवासी संदीप जायसवाल ने एक जुलाई को तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि पहलवानपुर निवासी नागेंद्र यादव, डब्लू यादव और गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर गांव निवासी दीपक गौड़ ने स्वयं को वन विभाग में कार्यरत बताते हुए असम राइफल्स में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके एवज में तीनों ने उससे कुल 11 लाख रुपये ले लिए।

आरोपितों ने संदीप के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर उसे भेजा और उसके मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी अपने पास रख लिए। नौकरी लगने का झांसा देकर उसे गुवाहाटी भी भेजा गया, लेकिन वहां नौकरी नहीं लगवाई गई। रुपये वापस मांगने पर आरोपितों ने जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई, सोमवार की सुबह करीब दस बजे आरोपित नागेंद्र यादव को रासेपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।