सेना के पूर्व जवान की संदिग्ध हालत में मौत
जागरण संवाददाता, चक्रपानपुर (आजमगढ़) : जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर बाजार में रह र
जागरण संवाददाता, चक्रपानपुर (आजमगढ़) : जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर बाजार में रह रहे सेना के पूर्व जवान की शुक्रवार की रात में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव बगल में स्थित मिठाई की दुकान में रखे तख्त पर शनिवार की सुबह पड़ा मिला। बाजार के लोगों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
जहानागंज थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी 38 वर्षीय शैलेंद्र ¨सह उर्फ ¨पटू ¨सह पुत्र स्व. अवधनाथ ¨सह सेना का जवान थे। वह सेना में बाबू के पद पर तैनात रहे। उन्होंने वर्ष 2011 में संगीता ¨सह के साथ प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के चलते घर के लोग उससे नाराज चल रहे थे, जिससे उसका परिजनों से संबंध टूट गया था। वह अपनी पत्नी के साथ चक्रपानपुर बाजार में किराये का मकान लेकर रहता था। परिजनों से संबंध टूटने के चलते शैलेंद्र शराब पीना शुरू कर दिया, जिससे उसे शराब पीने की लत पड़ चुकी थी। शराब पीने के चलते वर्ष 2012 में उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ गया था। जिससे उसकी मनोदशा और खराब हो गई थी। शुक्रवार की रात को उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शनिवार की सुबह जब बाजार के लोग सो कर उठे तो घर के पास स्थित मिठाई की दुकान में रखे तख्त पर उसका शव पड़ा मिला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की छानबीन शुरू कर दी। उसका पूरा शरीर काला पड़ चुका था, पैर में चोट के निशान थे और चेहरा भी सूजा हुआ था। जिससे बाजार के लोगों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृत शैलेंद्र तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। उसका पांच वर्ष का एक पुत्र लकी है। पत्नी संगीता का रो रो कर बुरा हाल है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।