अन्नदाता किसानी छोड़ दूसरे प्रदेशों में नहीं करेंगे चौकीदारी: भाजपा
आजमगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से आयोजित विधानसभा क्षेत्र लालगंज के कार्यकर्ता सम्मेलन को आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने संबोधित किया।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से आयोजित विधानसभा क्षेत्र लालगंज के कार्यकर्ता सम्मेलन को आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने संबोधित किया।
मंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार के कोरोना काल में किए गए प्रयासों की सराहना की। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन है को चरितार्थ करने का कार्य किया है। अब हमारे अन्नदाता किसानी छोड़ दूसरे प्रदेशों में चौकीदारी नहीं करेंगे। लालगंज सम्मेलन को जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने संचालित किया। पूर्व सांसद नीलम सोनकर,प्रेमनाथ सिंह, सीता चौहान, ओमप्रकाश सिंह, सुनील सिंह डब्बू,प्रमोद राय, संचिताश्री चौहान, चंदू सरोज,अजय कुमार यादव , प्रवीण सिंह, अतुल सिंह, अमन श्रीवास्तव,मयंक श्रीवास्तव,रजनीकांत चौहान,संतोष चौबे, अवधराज यादव, बृजेश राय, दिनेश सिंह आदि थे। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र मेंहनगर के कार्यकर्ता सम्मेलन को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने संबोधित किया। इन्होंने भी कोरोना काल में कार्यकर्ताओं की सेवा को सराहा।