अनुराग आर्य होंगे जनपद के नए पुलिस अधीक्षक
जागरण संवाददाता आजमगढ़ अब जिले के नए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य होंगे। शासन ने प्रदेश के
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 08:36 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 08:36 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: अब जिले के नए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य होंगे। शासन ने प्रदेश के 10 आइपीएस अफसरों का तबादला किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह का स्थानांतरण एसएसपी आगरा पर हुआ है। वे अगस्त 2020 में जिले में एसपी पद का कार्य भार ग्रहण किए थे। नए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य बरेली में इंटीजिलेंस के एसपी थे। वे पड़ोसी जिले मऊ में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें