मानदेय नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी हड़ताल पर
तीन माह से मानदेय न मिलने व अधिकारी के ट्रांसफर होने से नाराज कर्मचारियों ने दो दिन से हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक स्थानांतरण हुए अधिकारी को वापस नहीं बुलाया जाता हड़ताल जारी रहेगा।
जासं, भीरा (आजमगढ़) : तीन माह से मानदेय नहीं मिलने व अधिकारी के ट्रांसफर से नाराज कर्मचारी दो दिन से हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक स्थानांतरित धिकारी को वापस नहीं बुलाया जाता हड़ताल जारी रहेगा। वर्तमान में आजमगढ़-जौनपुर मार्ग को फोरलेन किया जा रहा है। प्लांट क्षेत्र के अहिरौली गांव में बना हुआ है। अधिकारी प्रशांत कुमार मिश्रा का ट्रांसफर मार्च में आगरा कर दिया गया। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को देख प्लांट के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार द्विवेदी थाने पर पहुंचे और प्रशांत कुमार मिश्रा एचआर की शिकायत की। कहा कि वह कर्मचारियों को भड़का कर हड़ताल करवा रहे हैं। मौके पर पुलिस ने जब कर्मचारियों से बात की तो उनका कहना है कि उन्हीं के माध्यम से हम लोग यहां आए हैं।