Move to Jagran APP

झाड़ी में अज्ञात महिला का मिला शव, दिख रहा कंकाल

रानी की सराय थाना क्षेत्र के बड़ैला ताल के पास स्थित झाड़ी में सोमवार की सुबह एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव के लोग जहां इस घटना से सकते में हैं वहीं पुलिस अनजान बनी हुई थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 07:33 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 07:33 PM (IST)
झाड़ी में अज्ञात महिला का मिला शव, दिख रहा कंकाल
झाड़ी में अज्ञात महिला का मिला शव, दिख रहा कंकाल

जागरण संवाददाता, रानी की सराय (आजमगढ़) : रानी की सराय थाना क्षेत्र के बड़ैला ताल के पास स्थित झाड़ी में सोमवार की सुबह एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव के लोग जहां इस घटना से सकते में हैं, वहीं पुलिस अनजान बनी हुई थी। लोगों ने महिला की हत्याकर शव फेके जाने की आशंका जताई है। बताया जाता है कि महिला का ऊपर का हिस्सा पूरी तरह से सड़ चुका है। कंकाल दिख रहा है।

loksabha election banner

ऊंची गोदाम-सुंभी मुख्य मार्ग पर स्थित बड़ैला ताल के समीप से होकर सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे पैदल जा रहे राहगीरों ने झाड़ी के बीच एक 35 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना देने के बाद भी देर शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त महिला के पैर का हिस्सा झड़कर शरीर के बाकी हिस्से कंकाल के रूप में तब्दील हो चुके थे। उसके एक पैर में काला धागा बंधा हुआ था। उक्त झाड़ी पानी के बगल में स्थित है। शव के पास ही लाल रंग की साड़ी, छोटा तौलिया पड़ा था। महिला की मौत पांच-छह दिन पूर्व होने का ग्रामीण अंदेशा जता रहे हैं। शव से तेज दुर्गध निकल रहा था। ग्रामीणों ने उक्त महिला की हत्या कर शव झाड़ी में फेक दिए जाने की आशंका जताई। इस संबंध में रानी की सराय थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने किसी भी महिला के शव मिलने से इन्कार किया। कहा कि शाम तक किसी ने इस बारे में कोई सूचना नहीं दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.