Move to Jagran APP

बैठक कर पदाधिकारियों में बांटी जिम्मेदारी

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह की अध्यक्षता में शुक्रवार को रोडवेज स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजकों,और मंडल अध्यक्षों व मंडल के महामंत्रीयों के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारी बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 06:45 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 06:45 PM (IST)
बैठक कर पदाधिकारियों में बांटी जिम्मेदारी
बैठक कर पदाधिकारियों में बांटी जिम्मेदारी

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह की अध्यक्षता में शुक्रवार को रोडवेज स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजकों और मंडल अध्यक्षों व मंडल के महामंत्रियों के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारी बैठक हुई।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह ने कहा कि 10 से 15 नवंबर को बूथ कार्यकर्ता अभिनंदन कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ पर जाकर बूथ अध्यक्षों वह उनकी समिति के लोगों का सम्मान करना है और बूथ समितियों के साथ बैठक भी करना है। 17 नवंबर को दोनों लोकसभा में बाइक रैली होनी है। लालगंज लोकसभा बाइक रैली निजामाबाद में और सदर लोकसभा में बाइक रैली के लिए आइटीआइ मैदान में जुटान होगी। इसमें प्रत्येक बूथ से पांच बाइक वाले कार्यकर्ता और उनके साथ पांच और कार्यकर्ता अपने बूथ अध्यक्ष के साथ जुटेंगे। वहां से बाइक रैली निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह ने सभी जनपद वासियों को दीपावली भाई दूज और छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। संचालन जिला महामंत्री जगत नारायन गौड़ ने किया। इस अवसर पर रामपाल ¨सह, दुर्ग विजय यादव, पवन ¨सह मुन्ना, हनुमंत ¨सह, फूलचंद भारती, हरीश तिवारी, ऋषिकांत राय, संचिता चौहान, अर¨वद जायसवाल, हरिवंश मिश्रा, प्रेम नारायण पांडे, दीप नारायण मिश्रा, बाबू राम ¨बद, माहेश्वरीकांत पांडेय, लक्ष्मण मौर्य, विनोद उपाध्याय, संजय यादव, डा. श्याम नारायण ¨सह, मुन्ना दुबे, तेज प्रताप ¨सह, अमित ¨सह, फूलचंद भारती, विवेक निषाद, मृगांक शेखर ¨सह, अवनीश चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.