पीड़ितों को दी जाएगी हर संभव सहायता : मंडलायुक्त
जागरण संवाददाता आ•ामगढ़ मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी व डीआइजी मनोज तिवारी ने सोमवार को प्रात 6.35 बजे नगर पंचायत वलीदपुर (मऊ) में रसोई गैस सिलेंडर फटने के बाद दो मंजिला मकान ढहने से 13 लोगों की मौत एवं 1
जागरण संवाददाता, आ•ामगढ़ : मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी व डीआइजी मनोज तिवारी ने सोमवार को वलीदपुर (मऊ) में रसोई गैस सिलेंडर फटने के बाद दो मंजिला मकान ढहने से 13 लोगों की मौत एवं 18 लोगों के घायल होने की घटना का संज्ञान लेते हुए मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
मृतकों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी। मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को भी समझाया कि तत्काल बचाव कार्य में लगकर प्रशासन को सहयोग दें।
मंडलायुक्त एवं डीआइजी के पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा कतिपय मांगों को लेकर रास्ता जाम कर दिया गया। इस पर दोनों अधिकारियों के साथ ही वहां पहले से उपस्थित प्रदेश के राज्यमन्त्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी, जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने स्थानीय लोगों को समझाया कि तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में लग जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जो बच्ची लापता है उसे तलाश करने को सभी लोग मलबा हटाना शुरू कर दें। अधिकारियों के समझाने के पश्चात अधिकतर लोगों को बचाव कार्य में सहयोग करते देखा गया। मंडलायुक्त ने कहा कि दुर्घटना काफी हृदयविदारक है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि दुर्घटनाग्रस्त मकानों के आसपास के मकान भी प्रभावित हुए हैं, इसलिए सुरक्षा की ²ष्टि से प्रभावित मकानों को तत्काल खाली कराएं। उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को निरंतर मौके पर मौजूद रहकर निगरानी करने का भी निर्देश दिया।