आफत बनी बारिश, मकान जमींदोज
जागरण संवाददाता जहानागंज (आजमगढ़) कच्चे मकान में रहने वालों के लिए लगातार हो रही बारिश अब आफत बनने लगी है। कहीं मकान जमींदोज हो गए तो कहीं दीवार गिरने से किशोर घायल हो गया। ऐसे लोगों के सामने बारिश में आवासीय संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र के शकूराबाद कस्बा के शकील अहमद का कच्चा मकान मंगलवार की सुबह छह बजे जमींदोज हो गया। संयोग की बात है कि मकान गिरने की आहट के साथ सभी लोग बाहर निकल गए थे। क्षेत्र के लोगों ने गरीब की मदद के लिए अहेतुक सहायता की मांग की है।
जागरण संवाददाता, जहानागंज (आजमगढ़) : कच्चे मकान में रहने वालों के लिए लगातार हो रही बारिश अब आफत बनने लगी है। कहीं मकान जमींदोज हो गए तो कहीं दीवार गिरने से किशोर घायल हो गया। ऐसे लोगों के सामने बारिश में आवासीय संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र के शकूराबाद कस्बा के शकील अहमद का कच्चा मकान मंगलवार की सुबह छह बजे जमींदोज हो गया। संयोग की बात है कि मकान गिरने की आहट के साथ सभी लोग बाहर निकल गए थे। क्षेत्र के लोगों ने गरीब की मदद के लिए अहेतुक सहायता की मांग की है।
महराजगंज : नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक विष्णु नगर में मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे जर्जर कच्चे मकान की दीवार गिरने से घर में सो रहा 13 वर्षीय किशोर मलबे में दबकर घायल हो गया। घनश्याम के मकान के एक कमरे में पत्नी सुभागी देवी, बेटा विशाल (13) व विनय (10) सोए थे। सुबह सुभावती व विनय कमरे से बाहर चले गए, जबकि बड़ा बेटा आकाश सोया ही रहा कि लगभग छह बजे अचानक कमरे की एक दीवार पर धराशायी हो गई जिसके मलबे में दबने से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह मलबे से बाहर निकालकर उसे कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया जहां से जनपद मुख्यालय रेफर कर दिया गया।