न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
जासं आजमगढ़ सेंट्रल बार एसोसिएशन मंडल के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को संघ के सभागार में हुई। इसमें अधिवक्ता अरुण कुमार राय के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक में संपूर्ण दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्षता अध्यक्ष आद्या प्रसाद सिंह व संचालन उपमंत्री सूरज कुमार सिंह ने किया।
जासं, आजमगढ़ : सेंट्रल बार एसोसिएशन मंडल के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को संघ के सभागार में हुई। इसमें अधिवक्ता अरुण कुमार राय के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक में संपूर्ण दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्षता अध्यक्ष आद्या प्रसाद सिंह व संचालन उपमंत्री सूरज कुमार सिंह ने किया।