छेड़खानी का आरोपित अस्पताल से भागा, पुलिस ने दबोचा
जागरण संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) देवगांव कोतवाली की सांस बुधवार को उस समय फूलने लगी जब छ
जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) : देवगांव कोतवाली की सांस बुधवार को उस समय फूलने लगी जब छोड़खानी का आरोपित अस्पताल से चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि ग्रामीणों की मदद से उसे एक पशुशाला से दोबारा पकड़ लिया गया।
क्षेत्र की एक महिला ने 13 नवंबर को कोतवाली में तहरीर देकर छेड़खानी व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस बाबत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी।
उपनिरीक्षक रंजय कुमार सिंह फोर्स के साथ बुधवार को क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे कि वादी मुकदमा के देवर ने पुलिस को सूचना दी कि भाभी से छेड़खानी करने वाला पुई उर्फ करमजीत निहोरगंज तिराहे पर खड़ा है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल निहोरगंज बाजार पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी करने के बाद चालान से पहले उसे मेडिकल के लिए पुलिस कस्टडी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगज ले जाया गया। वहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
इनसेट:::::::::
छेड़खानी का आरोपित पकड़ा गया
जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़) : रौनापार पुलिस ने घर में घुसकर छेड़खानी करने के आरोपित को उसके गांव से बुधवार को गिफ्तार कर लिया। क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तहरीर आरोप लगाया था कि गांव का ही एक व्यक्ति 27 नवंबर की रात घर में घुस गया और उनकी पुत्री का मुंह दबाकर छेड़खानी करने लगा। पुत्री द्वारा शोर मचाने पर वह भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने बताया कि बुधवार को उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी फोर्स के साथ चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित गांव में ही है और कहीं फरार होने वाला है। मुखबिर की सूचना पर दारोगा ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।