विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 2.30 लाख की ठगी करने का आरोपित गिरफ्तार

By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 30 Sep 2026 04:34 PM (IST)

आजमगढ़ में सहायक अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर 2.30 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपित हरिश्चंद्र को ...और पढ़ें

आजमगढ़ में शिक्षक भर्ती ठगी: 2.30 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपित गिरफ्तार।

आजमगढ़ में शिक्षक भर्ती ठगी: 2.30 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपित गिरफ्तार।

HighLights

  1. सहायक अध्यापक नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी।

  2. आरोपित ने खुद को बीएसए कर्मचारी बताया।

  3. पुलिस ने फर्जी दस्तावेज और नकदी बरामद की।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। सहायक अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर 2.30 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपित हरिश्चन्द्र को मेहनाजपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने खुद को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का कर्मचारी बताते हुए पीड़ित को फर्जी परिचय पत्र दिखाया था। इसके बाद रुपये लेने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बीएसए कार्यालय का फर्जी परिचय पत्र, फर्जी मुहर, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये बरामद किए हैं।

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के हिलालपुर गांव निवासी लक्ष्मन विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेला कलीचपुर निवासी हरिश्चन्द्र ने खुद को बीएसए कार्यालय आजमगढ़ का कर्मचारी बताया था। उसने सहायक अध्यापक की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे 2.30 लाख रुपये लिए। कुछ दिन बाद उसे नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइनिंग करने पहुंचने पर उसके फर्जी होने की जानकारी हुई।

रुपये वापस मांगने पर आरोपित टालमटोल करता रहा। तहरीर के आधार पर मेहनाजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रशान्त पांडेय ने टीम के साथ आरोपित को मानिकपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।