विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर

By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 28 Oct 2026 08:15 PM (IST)

आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर मोलनापुर गांव के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही ...और पढ़ें

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत, तीन घायल।

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत, तीन घायल।

HighLights

  1. आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर कार डिवाइडर से टकराई।

  2. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हुई।

  3. तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव के समीप बुधवार शाम छह बजे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के सरायवीरू गांव निवासी परवीन कुमार, साहिल, विशाल, शीतल और रोहन कार से आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रहे थे। मोलनापुर ओवरब्रिज पार करते समय कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और विपरीत दिशा में जा गिरी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। कार से परवीन, साहिल और विशाल को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। वहीं, शीतल और रोहन गाड़ी में फंसे रह गए। दोनों को कार काटकर बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने तीनों घायलों को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि शीतल कार धुलवाने के लिए घर से केराकत बाजार आया था। वह दुर्घटनास्थल तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी स्वजन को नहीं है।रोहन और विशाल चचेरे भाई है।