मंडल में 502 जोड़ों के हाथ होंगे पीले
आजमगढ़ : श्रम विभाग की ओर से निर्माण कामगार पंजीकृत महिला व पुरुष श्रमिकों के पुत्रियों का मंडलीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम वाराणसी में 10 दिसंबर को आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में सामूहिक रूप से मंडल के 502 जोड़ों की शादी कराए जाने का लक्ष्य है। इस सामूहिक शादी कार्यक्रम में एक साथ एक ही पंडाल के नीति सभी जाति धर्म वर्ग के लोगों की उनके रीति रिवाज के मुताबिक शादी कराई जाएगी। यह शादियां प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगी।
आजमगढ़ : श्रम विभाग की ओर से निर्माण कामगार पंजीकृत महिला व पुरुष श्रमिकों के पुत्रियों का मंडलीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम वाराणसी में 10 दिसंबर को आयोजित है। इस कार्यक्रम में सामूहिक रूप से मंडल के 502 जोड़ों की शादी कराए जाने का लक्ष्य है। इसमें एक साथ एक ही पंडाल में जाति, धर्म, वर्ग के लोगों की उनके रीति रिवाज के मुताबिक शादी कराई जाएगी। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ये शादियां होंगी। सोमवार को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड राजनाथ के द्वारा आजमगढ़ मंडल श्रम विभाग की बैठक ली गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आजमगढ़ जिले में 350, मऊ 51 व बलिया में 101 जोड़ों को सामूहिक विवाह कराए जाने का निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि यदि लक्ष्य से अधिक मिलते हैं तो उनको भी चयनित किया जाए। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सभी निर्माण श्रमिक जिनका श्रम विभाग में पंजीयन नहीं किया गया है। वह श्रम विभाग में जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। ये लगेंगे अभिलेख
-आधार कार्ड की छाया प्रति।
-बैंक पासबुक की छाया प्रति।
-12 माह में 90 दिन का कार्य प्रमाण पत्र एवं निर्धारित शुल्क 20 रुपये अंशदान शुल्क 20 रुपये कुल 40 रुपये। 217 निर्माण श्रमिकों का हुआ पंजीयन
उप श्रमायुक्त रोशनलाल के निर्देश पर अतरौलिया के पकरडीहा गांव में 115 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत पांडेय द्वारा किया गया। वहीं श्रम प्रवर्तन अधिकारी जयशंकर प्रसाद द्वारा चकलालचंद गांव में 102 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया गया।