आचार संहिता का उल्लंघन करने पर 50 सपाइयों पर मुकदमा
आजमगढ़ जिले की दो संसदीय सीटों के लिए छठवें चरण में चुनाव होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा तैयारी तेज हो गई है। बसपा के साथ गठबंधन के बाद सपा खाते आई आजमगढ़ (सदर) संसदीय सीट से सपा के राष्ष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 1
जासं, आजमगढ़ : लोकसभा के उड़नदस्ता प्रभारी रोशनलाल ने समाजवादी पार्टी के 50 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ शहर कोतवाली में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर में उल्लेख किया है कि 24 मार्च को सपा के कार्यकर्ताओं ने आदर्श चुनाव आचार संहिता व धारा 144 का उल्लंघन करते हुए अनाधिकृत तरीके से कलक्ट्रेट के समीप स्थित ट्रेजरी कार्यालय के पास जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया था। इस मामले में जांच करने पर दोषी पाए गए सपा के उक्त कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। उड़नदस्ता प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।