जेई, एईएस से प्रदेश के 38 जिले प्रभावित : मुख्यमंत्री
जागरण संवाददाता आजमगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से संचारी
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से संचारी रोग अभियान (एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक) का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह दस्तक अभियान के रूप में चलाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने जेई, एईएस (जापानी इंसेफेलाइटिस, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिड्रोम) रोगों से संक्रमण के आंकड़ों की वर्ष 2016 से अब तक की समीक्षा की। पाया गया कि 2016 से अब तक बीमारी में सुधार हुआ एवं मृत्यु दर में कमी आई है। बताया कि इस रोग से मुख्य रूप से 38 जिले प्रभावित हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एनआइसी में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीएम राजेश कुमार, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, सीएमओ डा. एके मिश्रा, एसीएमओ डा. एके सिंह, डीपीओ मनोज कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारी थे।