विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में 61 लाख रुपये के 265 मोबाइल बरामद, स्वामियों को तलाशकर लौटाए गए फोन

By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 03 Oct 2026 12:39 PM (IST)

आजमगढ़ पुलिस ने 61 लाख रुपये के 265 गुम हुए एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। ...और पढ़ें

आजमगढ़ में पुलिस ने बरामद किए 61 लाख के 265 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए।

आजमगढ़ में पुलिस ने बरामद किए 61 लाख के 265 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए।

HighLights

  1. आजमगढ़ पुलिस ने 265 गुम हुए एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए।

  2. बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत 61 लाख रुपये है।

  3. फरवरी 2024 से अब तक 6,035 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। पुलिस ने गुम हुए 265 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद कर शनिवार को उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 61 लाख रुपये के आसपास है। फरवरी 2024 से अब तक पुलिस कुल 6,035 मोबाइल बरामद कर चुकी है, जिनकी कीमत करीब 14 करोड़ 37 लाख रुपये है।

गुम हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए पुलिस की ओर से फरवरी 2024 से अभियान चलाया जा रहा है। मोबाइल धारक केंद्रीय उपकरण पहचान पंजीकरण (सीईआइआर) पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते हैं। इसके बाद पुलिस की ओर से तकनीकी माध्यम से मोबाइल की तलाश कर उन्हें बरामद किया जाता है।

शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बरामद 265 मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक 2398 एंड्रायड मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत छह करोड़ 31 लाख 75 हजार रुपये है।