Move to Jagran APP

किसानों को मिली 11.80 करोड़ क्षतिपूर्ति की सौगात

जागरण संवाददाता आजमगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आखिर जनपद के किसानों को दशहरा पर

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 07:47 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:02 AM (IST)
किसानों को मिली 11.80 करोड़ क्षतिपूर्ति की सौगात
किसानों को मिली 11.80 करोड़ क्षतिपूर्ति की सौगात

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आखिर जनपद के किसानों को दशहरा पर सौगात दे ही दिया। आनलाइन बटन दबाकर बाढ़ प्रभावित फसल क्षतिपूर्ति की धनराशि किसानों के खाता में सीधे भेजी गई। 28,182 किसानों को 11 करोड़ 80 लाख रुपये भेजे जा रहे हैं। लगभग 10 हजार किसानों के खातों में पैसा पहुंच गए। शेष किसानों के खातों में 24 घंटे में धनराशि भेज दी जाएगी।

loksabha election banner

घाघरा नदी ने इस साल भारी तबाही मचाई थी। शासन-प्रशासन ने इस वर्ष हुए क्षतिपूर्ति का आंकलन कर रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें 52 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। किसानों की फसल क्षतिपूर्ति के लिए 15 करोड़ रुपये आया था। युद्ध सतर पर प्रशासन ने 30 हजार से अधिक किसानों के लिए 12 करोड़, 68 लाख फ्रीज कर भेजे थे, जिसमें 11 करोड 80 लाख 28182 किसान फसल क्षतिपूर्ति आ गई। 2600 किसान डबल नाम व अन्य कारणों से रह गए थे, जिनका मिलान किया जा रहा। कम से कम एक किसान को धान की फसल के लिए एक हजार, गन्ने की फसल के लिए दो हजार और अधिकतम दो हेक्टेयर तक धान की फसल के लिए 27000 व गन्ने की फसल के लिए 36000 दिए जा रहे हैं। जबकि कटान के लिए प्रति हेक्टेयर 37500 रुपये दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.