तकनीकी ढंग से हुई धान की रोपाई
आजमगढ़ : आत्मा योजना के प्रसार-सुधार कार्यक्रम अंतर्गत फार्म स्कूल के लालगंज विकास खंड की अचीवर ममता सिंह ग्राम मिर्जा आदमपुर द्वारा धान की लाइन में रोपाई तकनीकी ढंग से की गई।
जनसेवाश्रम की नारी किसान सहभागिता प्रमुख संध्या सिंह ने तकनीकी विशेषज्ञ किसानों के साथ लाइन में रोपाई के लाभ की व्यापक चर्चा की। साथ ही वैज्ञानिक खेती के लिए आगे की समयबद्ध गतिविधियों की जानकारी राजेश्वर सिंह ने दी। इस दौरान आत्मा के उप परियोजना निदेशक राकेश कुमार सिंह भी इस मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने प्रशिक्षु किसानों को उपयोगी जानकारियां दी। इस अवसर पर अरुण सिंह, रामचंद्र यादव, श्याम नारायण, ममता सिंह सहित अनेक किसान उपस्थित थे। उनकी जिज्ञासाओं का समाधान और नई तकनीकी की जानकारियां दी गई। रोपाई श्रमिकों को भी प्रशिक्षित किया गया। कजरी गीत के साथ रोपाई के साथ रोचक वातावरण रहा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर