विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में मौसम की अच्छी खबर, आज रिमझिम बारिश देगी गर्मी से राहत; किसानों के लिए फायदेमंद

Published: Sun, 12 Jul 2026 07:53 AM (IST)

अयोध्या में शनिवार को 35 मिमी बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली लेकिन कई इलाकों में जलभराव हो गया। ...और पढ़ें

बारिश।

बारिश।

HighLights

  1. अयोध्या में शनिवार को 24 घंटे में 35 मिमी बारिश

  2. मानसून सक्रिय, सोमवार-मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना

  3. बारिश से गर्मी से राहत, धान की रोपाई के लिए लाभदायक

जागरण संवाददाता, अयोध्या। शनिवार को रामनगरी में अच्छी बारिश हुई। सुबह के समय रिमझिम फुहारों का क्रम चलता रहा तो शाम ढलते-ढलते घने बादल छाए और तेज बारिश भी हुई। 24 घंटे में करीब 35 मिलीमीटर बारिश हुई। रविवार को भी बारिश का संकेत है। इसका कारण मानसून का सक्रिय होना है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार व मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है।

सोमवार व मंगलवार को हल्की वर्षा की संभावना

जुलाई माह में गुरुवार तक दिन का तापमान सामान्य से अधिक रह रहा था। गुरुवार रात से बारिश का क्रम आरंभ हुआ। इसके बाद तापमान में भी कमी आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश के चलते शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया।

शहर में रामपथ पर भी सिविल लाइन, नियावां आदि क्षेत्रों पर जलभराव से लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। जनौरा में जलभराव लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है

जलभराव से लोग हुए परेशान

दिल्ली दरवाजा, खाले का पुरवा, जलवानपुरा, गद्दोपुर आदि क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश को कृषि के लिए अत्यंत उपयोगी माना जा रहा है। वर्तमान समय में धान की रोपाई चल रही है। ऐसे में बारिश लाभदायक है।

यह भी पढ़ें- यूपी में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक: फिर बढ़ेगी गर्मी और उमस, मौसम का ताजा अपडेट; 4 दिन तक हल्की बारिश

आज के मौसम का अनुमान

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि रविवार को मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 33 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से डेढ़ कम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 84 व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़ें- Agra Weather: आज तेज हवा संग झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा