विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या: स्वर्ण झूले में विराजमान होकर झूला झूलेंगे रामलला, सावन गीतों और कजरी से गूंजेगा मंदिर परिसर

Published: Fri, 31 Jul 2026 08:11 AM (IST)

अयोध्या में रामलला के झूलनोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसे राम मंदिर ट्रस्ट इस बार खास बनाना चाहता ...और पढ़ें

रामलला के झूलनोत्सव की तैयारी शुरू।

रामलला के झूलनोत्सव की तैयारी शुरू।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामलला के झूलनोत्सव की तैयारी प्रारंभ हो गई है। इस बार ट्रस्ट इस उत्सव को खास बनाना चाहता है। इसलिए इसकी तैयारी भी अभी से प्रारंभ कर दी गई है। धार्मिक उत्सव को संपन्न कराने की दृष्टि से गठित धर्म समिति इन दिनों सावन उत्सव की तैयारी कर रही है।

रामलला को झूले पर विराजमान करने से लेकर कार्यक्रम के अंत तक प्रारूप तय हो रहा है। आराध्य को स्वर्ण झूले में बैठाकर झुलाया जाता है। उन्हें नित्य शाम को ही सावन गीत, कजरी आदि भी भक्तजन व संगीतकार सुनाते हैं। शीघ्र ही धर्म समिति की एक औपचारिक बैठक भी हो सकती है।

गुरुवार को कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी ने अन्य ट्रस्टियों व समिति के प्रमुख लोगों से वर्चुअल बातचीत की। उत्सव को ऐतिहासिक बनाने का आग्रह किया। इसको लेकर धर्म समिति भी गंभीर है। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्णमोहन भी इससे जुड़े लोगों से संपर्क कर रहे हैं। ट्रस्टी महांत दिनेंद्र दास को उत्सव की तैयारी का संदेश भेजा गया है।

15 अगस्त से शुरू होगा उत्सव

इस बार अयोध्या के मंदिरों में 15 अगस्त को मणि पर्वत के पर्व से उत्सव शुरू होगा। आराध्य को झूले पर विराजमान कराया जाएगा। 17 अगस्त को नागपंचमी व 20 को रक्षा बंधन पर्व है। राम मंदिर में नागपंचमी से भगवान से पूर्णिमा तक झूला बिहार कराया जाता है।

Ram-Mandir-chadhawa-chori-News-1784730079933_v

इस बार तो रामलला के अतिरिक्त अन्य पूरक मंदिरों में उत्सव की धूम रहेगी। हालांकि धर्म समिति के प्रारूप के सार्वजनिक होने के बाद ये और भी स्पष्ट हो पाएगा। मंदिर के उत्सव विग्रह को मणि पर्वत पर यात्रा में ले जाने पर भी विचार चल रहा है।

धर्म समिति में कुल 9 संत शामिल

ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि धर्म समिति राम मंदिर के सावन उत्सव को जरूर विशिष्ट बनाएगी। महांत दिनेंद्र दास ने नित्य की तरह गुरुवार को भी मंदिर का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

कहा कि रामलला का दर्शन कर भक्त आनंद की अनुभूति कर रहे हैं। धर्म समिति में हनुमत निवास के महांत मिथिलेश नंदिनी शरण, श्रीरामबल्लभाकुुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महांत रामानंद दास सहित नौ संत हैं।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नए सिरे से होगी जांच, नई SIT ने वर्चुअल बैठक कर तय किया रोडमैप