राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय-अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर FIR के लिए वकीलों ने दी तहरीर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने राम जन्मभूमि थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़ आया है। फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य गुरुवार को राम जन्मभूमि थाने पहुंचे।
सभी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और व्यवस्थापक गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर (शिकायत पत्र) सौंपी।
इससे पहले फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने आज दान की कथित चोरी के मामले में FIR दर्ज कराने के लिए राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन जाने से पहले बार एसोसिएशन हॉल में एक बैठक की। शिकायत में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के नाम शामिल हैं।

#WATCH | अयोध्या, उत्तर प्रदेश | फैज़ाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य राम मंदिर में दान की कथित चोरी के मामले में FIR दर्ज कराने के लिए राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन पहुँचे।
शिकायत में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के नाम शामिल हैं। pic.twitter.com/8kiSZkrwj2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2026
हाई सिक्योरिटी बैरक में रखे गए हैं आरोपी
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण में गिरफ्तार आठों आरोपितों को मंडलीय कारागार की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। इन आरोपितों की सुरक्षा में लगभग दर्जन भर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा बैरक के आसपास सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है।
इन आरोपितों के साथ जेल के अंदर कोई अप्रिय घटना व तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न न हो, इसका जेल प्रशासन विशेष ध्यान रख रहा है। इसीलिए अन्य कैदियों से चढ़ावा चोरी के आरोपितों को दूर रखा गया है।
सूत्रों की मानें तो सभी आरोपितों को अलग-अलग सेल में रखा गया है। समय-समय पर इनकी स्थिति का जायजा भी लिया जा रहा है। वहीं जेल के अंदर इन आरोपितों को लेकर अन्य बंदियों के बीच चर्चा जरूर हो रही है।

पुलिस ने अविनाश शुक्ल की 48 घंटे की रिमांड मांगी
बुधवार की सुबह पुलिस की एक टीम ने शहर के कौशलपुरी स्थित अविनाश शुक्ल के कमरे की तलाशी ली, तो तीन अन्य पुलिस टीमों ने विशेष जांच दल (एसआइटी) में शामिल कर्मियों के साथ अनुकल्प मिश्र के बसावां स्थित पैतृक घर, लवकुश मिश्र के फगौली ठाकुरान के घर और करुणेश पांडेय के जयराजपुर स्थित गांव में छापेमारी की।

उधर, राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में जांच को आगे बढ़ाते हुए विवेचक एवं क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने बुधवार को आरोपित अविनाश शुक्ल की पुलिस अभिरक्षा की मांग की।
विवेचक ने 48 घंटे की अवधि के लिए पुलिस अभिरक्षा दिए जाने की अर्जी विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण एक्ट रजत वर्मा के न्यायालय में प्रस्तुत की है।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों के घरों पर पुलिस की सघन पड़ताल, मिले अहम सुराग
चंपत राय ने कहा- अयोध्या में मेरी सेवा पूरी हुई
बता दें कि बीते दिनों श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में आरोपों से घिरे चंपतराय ने बुधवार को पहली प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि उनकी अयोध्या में सेवा पूरी हो गई है, लेकिन यहां से कलंक लेकर वह वापस नहीं जाएंगे। करीबियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके भरोसे पर विश्वासघात किया गया है। जांच पूरी हो जाने के बाद ही वह इस पर कुछ बोलेंगे।
-1782951135698_v-1782978381485.webp)
सात जून को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चढ़ावा चोरी से जुड़े एक्स पर पोस्ट के बाद चंपतराय ने स्पष्टीकरण जारी कर कहा था कि दान की नकदी का आंतरिक आडिट चल रहा है। अभी तक कोई उल्लेखनीय बात सामने नहीं आई है।
SIT को 15 दिन का और मिला समय
चढ़ावा चोरी के मामले में राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव सहित बुधवार को करीब 10 लोगों से पूछताछ पूछताछ हुई।
-1782950392748_v-1782978487470.webp)
पुलिस ने तीन आरोपितों के घर छापेमारी कर एक बक्सा व कुछ कागजात बरामद किए हैं। इस बीच घटना की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एसआइटी) का कार्यकाल 15 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- 'अयोध्या में मेरी सेवा पूरी, पर कलंक लेकर नहीं लौटूंगा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर चंपत राय की पहली प्रतिक्रिया
