यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी… अब राम मंदिर में आरती का टाइम टेबल जारी, कैसे होंगे दर्शन, यहां जानिए
Ram Mandir Time Table- रामलला अपने नव्य भव्य और दिव्य महल में आज विराजे गए। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। भगवान राम को उनकी जन्मस्थली पर पहुंचाने का पावन कार्य आज पूरा हो गया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद राम भक्तों में उत्सव का माहौल है। पूरा देश आज राममय नजर आया। राम मंदिर का सबसे बड़ा कार्यक्रम आज संपन्न हो गया है, लेकिन अब सवाल है कि राम मंदिर आम लोगों के लिए कब खुलेगा और मंदिर में भगवान राम की पूजा-अर्चना की समय क्या होगा? नीचे पढ़ें-
रामलला अपने नव्य भव्य और दिव्य महल में आज विराजे गए। अयोध्या नगरी समेत पूरा देश इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनूठा योगदान दिया। इसके साथ ही भगवान राम की पूजा अर्चना व मंदिर में दर्शन की समयसारिणी तैयार कर ली गई है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी है। चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के लिए सदा के लिए खुल जाएगा।
राम भक्तों के लिए दर्शन का टाइम
ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार, राम भक्तों को राम मंदिर में दर्शन के लिए दो स्लाॅट बनाए गए हैं। पहला स्लॉट सुबह 7 बजे से साढ़े 11:30 बजे तक का है। वहीं दूसरा स्लॉट दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक है।
इसके साथ ही मंदिर में जागरण और शृंगार आरती का समय सुबह 6:30 बजे का होगा। इस आरती में शामिल होने के लिए एक दिन पहले बुकिंग करवानी होगी। इसी तरह संध्या आरती का समय शाम 7 बजे का रखा गया है। इसकी बुकिंग दर्शन के दिन ही की जा सकती है।
बतानी होगी पहचान
ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार, राम मंदिर में आरती के समय दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पास बनवाना जरूरी है। इसके लिए कैंप ऑफिस में अपनी आईडी देनी होगी।
यह भी पढ़ें: अयोध्या में रामलला के अलावा इसने खींचा लोगों का ध्यान, सेल्फी लेने को किया विवश… कहलाते हैं सबसे बड़े रामभक्त
