विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार, मकान का नक्शा बनाने का काम शुरू

Published: Sun, 20 Sep 2026 11:24 AM (IST)

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7196 नए आवासों का लक्ष्य मिला है, जिसके लिए 42 हजार आवेदकों में से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अयोध्या को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लक्ष्य मिला।

  2. 7196 परिवारों को मिलेगा पक्का आशियाना, सूची तैयार।

  3. लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपये तीन किस्तों में मिलेंगे।

प्रहलाद तिवारी, अयोध्या। लंबे इंतजार के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले को नए आवासों का लक्ष्य मिल गया है। जिले के 11 ब्लाकों में 7196 परिवारों को ही इस बार पक्का आशियाना मिल सकेगा।

इसके लिए करीब 42 हजार लोगों ने आवेदन किया था। यानी आवेदन करने वाले परिवारों में लगभग 17 प्रतिशत को ही योजना का लाभ मिल पाएगा। अब पात्रता की कसौटी पर आवेदकों की छंटाई कर लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

शासन से मिले ब्लाकवार लक्ष्य में सबसे अधिक आवास अमानीगंज को मिले हैं, जबकि सबसे कम लक्ष्य मसौधा का है। दोनों ब्लाकों के लक्ष्य में ही 964 आवास का अंतर है। इससे अमानीगंज क्षेत्र में आवास की जरूरत वाले परिवारों की संख्या अधिक होने का संकेत भी मिलता है।

प्रधानमंत्री आवास के लिए बड़ी संख्या में आवेदन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने के बाद से लक्ष्य का इंतजार किया जा रहा था। अब लक्ष्य निर्धारित होने के साथ चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। आवेदकों की पात्रता का सत्यापन किया जाएगा। इसमें मानकों पर खरे उतरने वाले परिवारों को लाभार्थी सूची में शामिल किया जाएगा।

परियोजना निदेशक श्वेता वर्मा ने बताया कि पात्रता के आधार पर लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद स्वीकृत लाभार्थियों के बैंक खातों में आवास की धनराशि तीन किस्तों में भेजी जाएगी।

पीएम आवास ग्रामीण में मिलेगी तीन किस्त

प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना में लाभार्थी को कुल एक लाख 20 हजार रुपये मिलता है। इसमें पहली किस्त 40 हजार, दूसरी किस्त 70 हजार व तीसरी किस्त 10 हजार रुपये की मिलती है।

विकासखंड आवास लक्ष्य
अमानीगंज 1,169
रुदौली 867
हस्टिंगनज 793
तारुन 708
सोहावल 695
मिल्कीपुर 685
बीकापुर 670
मवई 642
मया बाजार 519
पूराबाजार 243
मसौधा 205

प्रदेश में 6.18 लाख आवास का लक्ष्य है। सीतापुर को सबसे अधिक लगभग 47 हजार पीएम आवासों को स्वीकृति मिली है।जिलों में पात्रता जांचने व ले आउट बनाने का कार्य प्रारंभ है।

आसपास के जिलों का लक्ष्य

जिला संख्या
बहराइच 27,229
सीतापुर 47,160
बाराबंकी 15,124
हरदोई 14,871
अमेठी 14,414
रायबरेली 13,464
सुलतानपुर 16,032
गोंडा 12,348
अयोध्या 7196