Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मक्का और वेटिकन सिटी से भी ज्यादा श्रद्धालु आएंगे अयोध्या, कर वसूली से मालामाल होगा यूपी, SBI का दावा

    उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए अयोध्या धाम व श्रीराम मंदिर मील का पत्थर साबित होगा। दावा है कि वेटिकन सिटी और मक्का से कहीं अधिक अयोध्या में एक वर्ष के अंदर पांच करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। एसबीआई की रिसर्च के अनुसार उत्तर प्रदेश को अयोध्या की वजह से एक वर्ष में 25000 करोड़ रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त कर संग्रह का लाभ मिलने की उम्मीद है।

    By Manoj Kumar Tripathi Edited By: Shivam Yadav Updated: Wed, 24 Jan 2024 06:21 AM (IST)
    Hero Image
    वेटिकन सिटी और मक्का से भी ज्यादा श्रृद्धालु आएंगे अयोध्या।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए अयोध्या धाम व श्रीराम मंदिर मील का पत्थर साबित होगा। स्टॉक रिसर्च फर्म जेफरीज ने दावा किया है कि वेटिकन सिटी और मक्का से कहीं अधिक अयोध्या में एक वर्ष के अंदर पांच करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मक्का में प्रतिवर्ष दो करोड़ और वेटिकन सिटी में 90 लाख श्रद्धालु आते हैं। एसबीआई की रिसर्च के अनुसार, उत्तर प्रदेश को अयोध्या की वजह से एक वर्ष में 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त कर संग्रह का लाभ मिलने की उम्मीद है।

    सोमवार को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए अयोध्या धाम एक बड़ा अवसर बनने जा रहा है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को पूरा में अयोध्या की बड़ी भूमिका होगी।

    मंदिर बनाने वाली कंपनी का दावा

    मंदिर निर्माण से जुड़ी कंपनी लार्सन एंड टूब्रो ने दावा किया है कि राम मंदिर अगले एक हजार साल तक बना रहेगा। इसकी इंजीनियरिंग व डिजाइन इस प्रकार से की गई है कि यह एक हजार साल से भी ज्यादा समय तक इसके ढांचे को कोई नुकसान नहीं होगा। 

    एसबीआई रिसर्च ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि राम मंदिर और अन्य पर्यटन गतिविधियों के कारण उत्तर प्रदेश को वर्ष 2024-25 में 25,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त कर संग्रह होने की उम्मीद है। इसमें अयोध्या की बड़ी भूमिका होगी। दावा किया जा रहा है कि पर्यटन में होने वाली वृद्धि से उत्तर प्रदेश को इस वर्ष करीब 4,00,000 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है।

    वार्षिक आय के मामले में भी रिकॉर्ड तोड़ेगा अयोध्या धाम

    देश में सर्वाधिक श्रद्धालुओं वाले स्थल में शामिल आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी से राज्य को 1,200 करोड़ रुपये की वार्षिक आय होती है। यहां हर वर्ष 2.5 करोड़ श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी तरह वैष्णो देवी में प्रतिवर्ष 80 लाख श्रद्धालु जाते हैं, जिनसे वहां की सरकार को 500 करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है। 

    वहीं आगरा के ताज महल व किले में प्रतिवर्ष आने वाले एक करोड़ लोगों से सरकार को 127.5 करोड़ रुपये की वार्षिक आय होती है। वहीं मक्का में प्रतिवर्ष आने वाले दो करोड़ श्रद्धालुओं से सऊदी अरब को 12 बिलियन डॉलर की वार्षिक आय होती है, जबकि वेटिकन सिटी को वहां आने वाले 90 लाख लोगों से 315 मिलियन डॉलर की वार्षिक आय होती है।