विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद अली ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, अयोध्या की इस सीट से चुनाव लड़ने की हलचल तेज

By Nafees Edited By: Ashish Mishra
Published: Sat, 03 Oct 2026 06:32 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मोहम्मद अली ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर रुदौली विधानसभा सीट से 2027 के चुनाव ...और पढ़ें

सपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद अली ने अखिलेश यादव से की मुलाकात।

सपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद अली ने अखिलेश यादव से की मुलाकात।

HighLights

  1. मोहम्मद अली ने अखिलेश यादव से मिलकर दावेदारी पेश की।

  2. रुदौली विधानसभा सीट से 2027 चुनाव के लिए दावेदारी।

  3. क्षेत्र में मोहम्मद अली की उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएं तेज।

संवाद सूत्र, रुदौली (अयोध्या)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मोहम्मद अली ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर रुदौली विधानसभा क्षेत्र से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए लगातार तीसरी बार अपनी दावेदारी मजबूती से पेश की। मुलाकात के बाद क्षेत्र की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इंटरनेट मीडिया पर भी उनकी संभावित उम्मीदवारी को लेकर समर्थकों की सक्रियता बढ़ी है।

मोहम्मद अली करीब दो दशक से समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक पदों की जिम्मेदारियां निभाईं और वर्तमान में प्रदेश सचिव का दायित्व संभाल रहे हैं।

समर्थक उनकी लंबी राजनीतिक सक्रियता और क्षेत्र में निरंतर जनसंपर्क को दावेदारी का प्रमुख आधार बता रहे हैं। रुदौली विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में उनकी सक्रियता का एक महत्वपूर्ण पक्ष जिला पंचायत की रुदौली द्वितीय सीट से जुड़ा है।

समर्थकों के मुताबिक, पिछले करीब 15 वर्षों से इस सीट पर उनका प्रभाव कायम है। इसी आधार पर वह आगामी चुनाव के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत करने में जुटे हैं। अखिलेश यादव से हुई मुलाकात के दौरान संवाद और उत्साहवर्धन को लेकर भी समर्थकों में खासा उत्साह है।

मुलाकात से जुड़ी तस्वीरें और पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद राजनीतिक चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। हालांकि सपा ने रुदौली सीट पर 2027 के प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की है। ऐसे में मोहम्मद अली की सक्रियता ने क्षेत्र की चुनावी चर्चाओं को नई गति दे दी है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार में अपराधियों पर शिकंजा: 23 हजार से अधिक इनामी गिरफ्तार, 15233 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त