दुख की घड़ी में परिवारों का सहारा बने मोहम्मद अली, अयोध्या पहुंचकर दी आर्थिक मदद
सपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद अली अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में दुखद परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना और आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं।

दुख की घड़ी में परिवारों का सहारा बने मोहम्मद अली।
HighLights
मोहम्मद अली ने अयोध्या में शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की।
उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर ढांढस बंधाया।
सामाजिक जिम्मेदारी के तहत लोगों के सुख-दुख में सहभागी बन रहे।
संवाद सूत्र, रुदौली (अयोध्या)। मुश्किल वक्त में अपनों का साथ ही सबसे बड़ा सहारा होता है। इसी भाव के साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अली क्षेत्र में लोगों के सुख-दुख में शामिल होने के लिए लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं।
इसी क्रम में सोमवार को उन्होंने रुदौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरायं अहमद पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और आर्थिक सहायता प्रदान की।
गांव निवासी नंगू रावत के पुत्र नेपाल रावत के निधन की सूचना मिलने पर मोहम्मद अली उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इसके बाद मोहम्मद अली ने गांव निवासी राजकुमार विश्वकर्मा से भी मुलाकात की और उन्हें सहायता उपलब्ध कराई। उनके गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मोहम्मद अली ने कहा कि दुख की घड़ी में किसी जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदारी है। क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना और सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करना उनका प्रयास है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में किसी परिवार के सामने संकट आने या किसी जरूरतमंद को सहायता की आवश्यकता होने पर मोहम्मद अली उनसे मिलने का प्रयास करते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए वह लगातार लोगों के संपर्क में रहते हैं। इस मौके पर जगन्नाथ वर्मा, बलदेव रावत, रामेश्वर रावत, ओमकार, गुड्डू, विश्वनाथ यादव, तरैया रावत, लालमन रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
