विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या के मिल्कीपुर में बनेगा बस अड्डा, परिवहन मंत्री ने विधायक से मांगी जमीन

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:29 AM (IST)

परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने मिल्कीपुर में बस अड्डा बनाने की घोषणा की, जिसके लिए उन्होंने विधायक से भूमि उपलब्ध कराने को कहा।

News Article Hero Image

HighLights

  1. परिवहन मंत्री ने मिल्कीपुर में बस अड्डा बनाने की घोषणा की।

  2. मंत्री ने विधायक चंद्रभानु पासवान से बस अड्डे के लिए भूमि मांगी।

  3. अयोध्या से सुल्तानपुर तक इलेक्ट्रिक बस सेवा जल्द शुरू होगी।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। इनायतनगर बाजार में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे परिवहन मंत्री राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह से मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में बस अड्डा बनवाने की मांग की गई।

उन्होंने कहा कि बस अड्डा बनने में समय लगेगा लेकिन क्षेत्र में बसों का संचालन जल्द शुरू कराया जाएगा। परिवहन मंत्री से मिल्कीपुर क्षेत्र में बस अड्डा नहीं होने और अयोध्या- रायबरेली मार्ग के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़े होने के बाद भी परिवहन सुविधाओं की कमी को लेकर लोगों ने बस अड्डे की मांग की। इस पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में अयोध्या महानगर में बस सेवा संचालित है।

आने वाले समय में अयोध्या से सुलतानपुर तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो जाएगी। अयोध्या से प्रयागराज के लिए सुलतानपुर प्रतापगढ़ होते प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर क्षेत्र की मांग के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मंत्री ने कहा कि यहां के सांसद अवधेश प्रसाद मेरे मामा लगते हैं।

विधायक चंद्रभानु पासवान ने मिल्कीपुर में बस अड्डा नहीं होने की जानकारी उन्हें दी है। मिल्कीपुर आने पर वह क्षेत्र को बस अड्डे की सौगात देने की घोषणा कर रहे हैं। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने भी मंत्री को पत्र देकर बस अड्डा बनवाने की मांग रखी। मंत्री ने उनसे बस अड्डे के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की।

अवकाश प्राप्त उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र रावत ने भी परिवहन राज्य मंत्री से मिल कर बस अड्डा बनवाये जाने की मांग की थी। उन्होंने यह भी मांग की कि कुमारगंज विश्वविद्यालय से अयोध्या जाने वालों के लिए कोई बस सुविधा नहीं है, इस आवश्यकता पर विशेष रूप से विचार किया जाए।

कार्यक्रम में होटल आस्था के मालिक शिवराज यादव, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष श्यामनारायण पाठक, जिला पंचायत सदस्य बब्लू पासी, भाजपा नेता विजय पांडे, अरुण गुप्ता रामसंजीवन मिश्रा, शिक्षक सरदार यादव व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।