रामनगरी पहुंचे कुमार विश्वास, रामलला के दर्शन करने के बाद बोले- पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में जमीन आसमान का अंतर
कुमार विश्वास ने कहा कि सौभाग्यशाली हूं कि प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित किया गया। साथ ही हम सभी को राम लला ने अपने मंदिर में दो ईट रखने का अवसर दिया। कहा कि पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में जमीन आसमान का अंतर है। अयोध्या विकास की प्रक्रिया में है। पहले अयोध्या को देखकर मन में कष्ट होता था।

संवाद सूत्र,अयोध्या। प्रख्यात कवि कुमार विश्वास सोमवार को रामनगरी पहुंचे। उन्होंने सरयू में पूजन संग हनुमानगढ़ी व राम मंदिर जाकर दर्शन पूजन किया। इस मौके पर कुमार विश्वास ने कहा 500 वर्षों की तपस्या के बाद राम मंदिर निर्माण हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि लोकतंत्र आने के बाद भी मंदिर राजनीति का विषय बना। सहमति से इस पवित्र भूमि को मंदिर के लिए छोड़ देना चाहिए था। बोले, सौभाग्यशाली हैं कि प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित किया गया। साथ ही हम सभी को राम लला ने अपने मंदिर में दो ईट रखने का अवसर दिया।
यह भी पढ़ें: 'कुमार विश्वास सार्वजनिक रूप से माफी मांगे', डॉक्टरों ने दी राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल की चेतावनी
कहा कि पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में जमीन आसमान का अंतर है। अयोध्या विकास की प्रक्रिया में है। पहले अयोध्या को देखकर मन में कष्ट होता था। मैंने रामलला का विवादित ढांचे में भी दर्शन किया, टेंट में किया और तब भी दर्शन किया जब सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया। आज भी दर्शन किया और आगे भी करता रहूंगा।
कहा यहां आना किसी भी मनुष्य के लिए मोक्ष और पुण्य प्राप्ति जैसा है। कहा कि हम कहीं के हो, पर मूल निवासी अयोध्या के हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।