विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामनगरी अयोध्या के हर्षवर्धन सिंह बने भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री

Published: Tue, 20 Oct 2026 09:53 PM (IST)

रामनगरी अयोध्या के युवा नेता हर्षवर्धन सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है, ...और पढ़ें

युवा नेता हर्षवर्धन सिंह

युवा नेता हर्षवर्धन सिंह

HighLights

  1. हर्षवर्धन सिंह भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त।

  2. अयोध्या से राष्ट्रीय नेतृत्व में पहुंचने वाले पहले युवा।

  3. अवध क्षेत्र में भाजपा युवा संगठन को मिलेगी मजबूती।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी के युवा नेता हर्षवर्धन सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। रामनगरी से भाजयुमो के राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचने वाले हर्षवर्धन पहले युवा नेता बताए जा रहे हैं। अयोध्या ही नहीं, पूरे अवध क्षेत्र में युवाओं के बीच उनकी गहरी पैठ है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल से उनकी निकटता भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय रही है। वह संगठन के पुराने और अनुभवी कार्यकर्ता हैं। इससे पहले वे उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हर्षवर्धन यूपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में भी प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे।

उनके मनोनयन से अवध क्षेत्र में भाजपा के युवा संगठन को नई पहचान और मजबूती मिलने की उम्मीद है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय हर्षवर्धन की राष्ट्रीय टीम में ताजपोशी को अयोध्या समेत अवध के युवा मतदाताओं में बीजेपी अपनी पैठ मजबूत करेगी।

उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर अवध की राजनीतिक और संगठनात्मक भागीदारी को भी विस्तार मिलेगा। संगठन में उनके अनुभव और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को उनकी प्रमुख ताकत माना जाता है। वह प्रदेश अध्यक्ष पद के भी स्वाभाविक दावेदार थे।

अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से उनकी दावेदारी 2022 के विधानसभा चुनाव में भी चर्चा में आई थी। ऐसे में राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने को उनके राजनीतिक सफर में महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

तीन नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी

भाजपा ने भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में बदलाव करते हुए सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री और सात राष्ट्रीय सचिवों समेत कई पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में हर्षवर्धन सिंह के साथ ओडिशा की अर्पिता अपराजिता बदेना और आंध्र प्रदेश के मिट्टा वामशी कृष्णा को नियुक्त किया गया है।