विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हज के यात्रियों के लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र जरूरी, 15 सितंबर तक अपलोड करना होगा सर्टिफिकेट

By Nafees Edited By: Sakshi Gupta
Published: Fri, 04 Sep 2026 01:39 PM (IST)

हज 2027 के चयनित यात्रियों को 15 सितंबर 2026 तक सरकारी डॉक्टर से प्रमाणित मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट अपनी लॉगिन आईडी ...और पढ़ें

हज यात्रा 2026।

हज यात्रा 2026।

HighLights

  1. हज 2027 यात्रियों को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य।

  2. सरकारी एलोपैथिक चिकित्सक से प्रमाणित कराकर अपलोड करें।

  3. 15 सितंबर 2026 तक अपलोड करने की अंतिम तिथि।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। हज-2027 पर जाने वाले चयनित हज यात्रियों के लिए मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रत्येक चयनित यात्री को भारत सरकार द्वारा अनुमोदित निर्धारित प्रारूप पर मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट सरकारी एलोपैथिक पद्धति के चिकित्सक से प्रमाणित कराकर 15 सितंबर 2026 तक अपने लागइन आइडी पर अपलोड करना होगा।

समय सीमा को देखते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से आवश्यक कार्रवाई समय से पूरी कराने को कहा है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया कि हज कमेटी आफ इंडिया के सर्कुलर के अनुपालन में चयनित हज यात्रियों का मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाणपत्र निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तैयार कराया जाना है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना प्रमाणपत्र समय से बनवाकर पोर्टल पर अपलोड कर देना चाहिए, ताकि बाद में किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या के कारण उनकी हज प्रक्रिया प्रभावित न हो।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्था एवं कार्रवाई समयान्तर्गत पूर्ण कराने का अनुरोध किया गया है। साथ ही हज ई-सुविधा केंद्र एवं संबंधित संस्थाओं को भी स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर यात्रियों की सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला हज ट्रेनर कारी अब्दुल वहीद ने चयनित हज यात्रियों से अपील की कि वे मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि प्रमाणपत्र सरकारी एलोपैथिक चिकित्सक से निर्धारित प्रारूप पर ही प्रमाणित कराया जाए और उसे 15 सितंबर तक अपने लॉगइन पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। कारी अब्दुल वहीद ने कहा कि हज यात्रा की तैयारियों में मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र बेहद महत्वपूर्ण चरण है।

यह भी पढ़ें- हज यात्री 15 सितंबर तक अपलोड कर सकेंगे फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमारी की जानकारी छिपाने पर होगी कार्रवाई