विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अभिनेत्री यामी गौतम ने अयोध्या में किया रामलला का दर्शन, जमीन पर बैठकर पढ़ी हनुमान चालीसा

Published: Thu, 15 Oct 2026 01:13 PM (IST)

Actress Yami Gautam in Ayodhya: यामी गौतम ने फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले निर्माता आनंद एल. राय के साथ अयोध्या में भगवान श्री राम का आशीर्वाद लिया।

HighLights

  1. अभिनेत्री यामी गौतम ने रामलला से मांगा ‘नई नवेली’ के लिए आशीर्वाद

  2. राम की पैड़ी पर उनकी फिल्म के प्रमोशन के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

  3. अयोध्या आकर हुई आध्यात्मिक शांति और हुआ सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव

जागरण संवाददाता, अयोध्या : प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने राम नगरी में भगवान श्रीरामलला के दर्शन-पूजन करने के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जी की पूजा की। यहां उन्होंने जमीन पर बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ी। इस दौरान उन्होंने रामनगरी की आध्यात्मिक महत्ता और यहां दर्शन करने का अनुभव साझा किया।

अभिनेत्री यामी गौतम बुधवार को अयोध्या पहुंची उन्होंने कहा कि यहां बहुत ही श्रद्धा के साथ आना हुआ है। आर्शीवाद लिया है और ये साल हमारे परिवार के लिए राम जी, हनुमान जी की कृपा से बहुत ही सफल रहा है। यहां का दर्शन होना मुझे लगता है बहुत सौभाग्य की बात है। फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने राम लला मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की।

फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम धर राम की पैड़ी पर आयोजित फिल्म ‘नई नवेली’ के प्रमोशन कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। मुख्य भूमिका वाली उनकी यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पत्रकारों से बातचीत में यामी गौतम ने कहाकि उन्हें पहली बार अयोध्या आने पर बहुत खुशी है।

उन्होंने कहा कि रामनगरी में आकर मन में बहुत भावुकता और श्रद्धा का भाव है। भगवान रामजी, हनुमानजी और माता सीता की कृपा से उनके परिवार के लिए यह वर्ष बहुत सुंदर रहा है। उन्होंने बताया कि अपने कार्यों की सफलता के लिए भगवान श्रीराम से आशीर्वाद मांगा है।

जिस पावन नगरी ने भगवान श्रीराम के लिए 14 वर्षों तक प्रतीक्षा की, वहां दर्शन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यामी गौतम ने अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ का जिक्र करते हुए बताया कि यह शुक्रवार को रिलीज हो रही है। अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म विक्की डोनर, उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक, आर्टिकल 370, काबिल, चोर निकल के भागा, हक, बदलापुर, ओएमजी-2 सहित अन्य काफी चर्चित रही हैं।

अभिनेत्री यामी गौतम ने भगवान श्रीराम, हनुमान और माता सीता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कृपा से ये वर्ष उनके और उनके परिवार के लिए बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भी आशीर्वाद मांगा। यामी ने कहा कि अयोध्या आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।

उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद पूरे परिवार पर बना रहे। जिस पावन भूमि ने प्रभु श्रीराम के आगमन के लिए 14 वर्षों तक इंतजार किया, वहां रामलला के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। मन में कई कामनाएं रहती हैं। भगवान से यही प्रार्थना की है कि वह सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।

अयोध्या में राम की पैड़ी पर उनकी फिल्म ‘नई नवेली’ के प्रमोशन के सिलसिले में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी हुआ। इस फिल्म में एक्ट्रेस अपने पिछले किरदारों से काफी हटकर नजर आएंगी। यह फिल्म जल्द रिलीज सिनेमाघरों में होने वाली है।

यामी गौतम ने फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले निर्माता आनंद एल. राय के साथ अयोध्या में भगवान श्री राम का आशीर्वाद लिया। वह अयोध्या में फिल्म के शीर्षक ‘नई नवेली’ की तरह एक नई बहू की तरह दिखाई दे रही थीं। फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।