अयोध्या पहुंचे प्रख्यात क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, हनुमानगढ़ी में किया बजरंग बली का दर्शन
Virendra Sehwag: हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने वीरेंद्र सहवाग का स्वागत किया। हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में वीरेंद्र सहवाग करीब एक घंटे तक रहे।

वीरेंद्र सहवाग ने प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया
HighLights
लंबे अंतराल के बाद अयोध्या पहुंचे सहवाग को भाया बदलाव
बोले-सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा अयोध्या
जागरण संवाददाता, अयोध्या। भारत के साथ विश्व क्रिकेट में नामचीन चेहरा रहे वीरेंद्र सहवाग शनिवार को अयोध्या पहुंचे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अयोध्या की हनुमानगढ़ी में बजरंग बली का दर्शन-पूजन किया।
सहवाग ने प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मंदिर प्रांगण से बाहर आए सहवाग ने कहा कि कई वर्ष बाद आज यहां दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि सालों से अयोध्या आने का इंतजार था।
जो आज रामलला और बजरंगबली के दर्शन करने के बाद पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर बहुत अच्छा लगा। मैं खुद को बहुत धन्य और खुश महसूस कर रहा हूं। यहां आकर बहुत ही अद्भुत अनुभूति हो रही है। अयोध्या का यह शानदार बदलाव सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे श्रीराम मंदिर पहुंचे। राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान सहवाग मंदिर में आधे घंटे तक रहे। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी को रवाना हो गए। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने वीरेंद्र सहवाग का स्वागत किया। हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में वीरेंद्र सहवाग करीब एक घंटे तक रहे।
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि दर्शन करने आए हैं। इंतजार आज पूरा हो गया। भगवान श्रीराम, हनुमान जी दर्शन से बढ़िया और क्या हो सकता है। अयोध्या आकर बहुत अच्छा लगा। वहीं, जैसे ही वीरेंद्र सहवाग के आने खबर फैंस को लगी तो उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। हनुमानगढ़ महंत राजू दास ने मंदिर की महत्ता के बारे में वीरेंद्र सहवाग को बताया। वीरेंद्र सहवाग ने साधु-संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। वीरेंद्र सहवाग दर्शन करने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
