विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे पर फैसला आज, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में हो सकते हैं बड़े निर्णय

Published: Mon, 06 Jul 2026 08:35 AM (IST)

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच रामजन्मभूमि ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आज अयोध्या में होने वाली है। बैठक में ...और पढ़ें

चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे पर फैसला आज।

चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे पर फैसला आज।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के प्रकरण के बीच रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार यानी आज होगी। बैठक में ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र के त्यागपत्र पर निर्णय हो सकता है।

दोपहर तीन बजे से श्रीरामजन्मभूमि परिसर के यात्री सुविधा केंद्र में होने वाली बैठक में ट्रस्ट के अधिकांश सदस्यों के पहुंचने की संभावना है।

माना जा रहा है जिस तरह से चढ़ावा चोरी का प्रकरण सामने आया है, उसे देखते हुए कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों के भी शामिल करने की बात कही जा रही है।

5 जून को चढ़ावा चोरी का मामला आया था सामने

पांच जून को पहली बार चढ़ावा चोरी का प्रकरण सामने आया था। इसके बाद 13 जून को SIT का गठन और फिर प्रारंभिक जांच के बाद अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा के विकल्प की हो रही तलाश, सोमवार को अयोध्या में बैठक

sanskrit school UP - 2026-06-23T123037.173

बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्टी जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, युगपुरुष स्वामी परमानंद व कृष्णमोहन इसमें शामिल होने रामनगरी पहुंच चुके हैं।

कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि, नृपेंद्र मिश्रा, स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ, सहित अन्य कुछ सदस्य भी दोपहर 3 बजे से पहले ही अयोध्या पहुंच जाएंगे।

कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि ने सभी सदस्यों को बैठक में रहने के लिए कहा है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता ट्रस्टी के पारासरन सहित कुछ अन्य सदस्य वर्चुअल रूप से बैठक में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें- कोई शिक्षक रहा तो कोई गैराज का मैकेनिक... कौन हैं अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 8 गिरफ्तार आरोपी?