विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कलर्स ऑफ अयोध्या: कलाकृतियों में दिखने लगे राम और रामनगरी के विविध आयाम

Published: Thu, 18 Jun 2026 02:22 PM (IST)

अखिल भारतीय कला शिविर 'कलर्स ऑफ अयोध्या' के तीसरे दिन देश के दिग्गज कलाकारों ने राम और रामनगरी के विविध ...और पढ़ें

कलाकृतियों में दिखने लगे राम और अयोध्या के विविध आयाम।

कलाकृतियों में दिखने लगे राम और अयोध्या के विविध आयाम।

HighLights

  1. कला शिविर 'कलर्स ऑफ अयोध्या' का तीसरा दिन।

  2. कलाकारों ने राम और रामनगरी के विविध आयाम उकेरे।

  3. प्रदर्शनी और समापन समारोह गुरुवार शाम को आयोजित।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। अखिल भारतीय कला शिविर ‘कलर्स ऑफ अयोध्या’ के तीसरे दिन बुधवार को देश के दिग्गज कलाकारों की अनेक कलाकृतियां जन्म ले चुकी हैं। महाराष्ट्र के प्रख्यात कलाकार आचार्य डगलस जान ने उस अयोध्या की रचना की है, जो उन्होंने दो दशक पहले देखी थी।

वह कहते हैं कि धर्म की नगरी अयोध्या संपूर्ण अयोध्या का एक भाग है। अयोध्या के अन्य आयाम भी सामने आने चाहिए, जो कलर्स ऑफ अयोध्या के माध्यम से संभव है।

महाराष्ट्र से आए दूसरे कलाकार रामचंद्र खरतमल ने अयोध्या और कोरिया के सांस्कृतिक संबंधों को अपनी शैली में ढाला। दूसरे चित्र में उन्होंने अयोध्या को राम की नगरी बनाते हुए यथार्थ चित्रण किया है।

मध्य प्रदेश की कलाकार तृप्ति जोशी ने अपनी शैली में राम धनुष और राम मुद्रिका बनाई। तेलंगाना से पधारीं अर्पिता रेड्डी ने विष्णु के अवतार श्रीराम को अपने राज्य की कलात्मक शैली का स्थानीय पुट देते हुए एक सार्थक रचना की।

गुरुवार की शाम जेबीएनएसएस हेड आफिस परिसर में कलाकृतियों के प्रदर्शन के साथ समापन समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें अवधी लोक नृत्य फरवाही की प्रस्तुति होगी। कला प्रेमियों के अवलोकनार्थ प्रदर्शनी को दो दिनों तक खोला जाएगा। यह आयोजन जेबी एकेडमी के बहुउद्देशीय हाल में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान चोरी मामले में SIT जांच के बीच ठिठकीं ध्वजारोहण की तैयारियां, 23 जून को होना है कार्यक्रम

यह भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट में होगी मुख्य कार्यपालक अधिकारी की नियुक्ति, चढ़ावा चोरी मामले के बाद सरकार कर रही मंथन